यूपी चुनाव में किसी से समझौता नहीं करेगी कांग्रेस : राज बब्बर
राज बब्बर ने कहा कि विधानसभा चुनाव में कांग्रेस समझौता करेगी, पर किसी राजनीतिक दल से नहीं, बल्कि जनता से समझौता करेगी। जनता के मुद्दों पर संघर्ष करेगी।
बस्ती (जेएनएन)। उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष राज बब्बर का दावा है कि उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस अकेले मैदान में उतरेगी। बस्ती में आज राज बब्बर कांग्रेस की यात्रा के साथ पहुंचे थे।
उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष राजबब्बर ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कांग्रेस का 27 वर्ष का वनवास अब समाप्त होने वाला है।
पूर्वांचल की बदहाली के लिए सपा और भाजपा सरकारें जिम्मेदार : राज बब्बर
प्रदेश में 2017 का विधानसभा चुनाव नया इतिहास लिखेगा। कांग्रेस की प्रदेश की सत्ता में पुनर्वापसी होगी। राज बब्बर ने कहा कि विधानसभा चुनाव में कांग्रेस समझौता करेगी, पर किसी राजनीतिक दल से नहीं, बल्कि जनता से समझौता करेगी। जनता के मुद्दों पर संघर्ष करेगी। हम जनता के सामने हाथ बढ़ाएंगे और हाथ भी जोड़ेंगे ।
गोरखपुर में कांग्रेस की यात्रा में शिरकत करने पहुंचीं शीला, गर्मी से बेहाल
राज बब्बर ने कहा कि पार्टी प्रदेश की सभी सीटों पर प्रत्याशी उतारेगी। सितंबर में प्रत्याशियों के चयन की सारी प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। कांग्रेस की 27 साल यूपी बेहाल यात्रा लेकर बस्ती पहुंचे राज बब्बर ने पत्रकारों से कहा कि कांग्रेस के जो विधायक पार्टी छोड़कर गए हैं, वह सभी लक्ष्मी के पुजारी थे। उनका नीतियों, सिद्धांतों और जनता से कोई लेना देना नहीं रहा।
अब कांग्रेस का उत्तर प्रदेश में शराबबंदी को हस्ताक्षर अभियान
उनको पार्टी ने राज्यसभा चुनाव के बाद ही बाहर कर दिया था। अब उन्हें सजा देने की बारी जनता की है। जनता ऐसे नेताओं और ऐसे दलों को सबक सिखाए, ताकि आगे से कोई जनप्रतिनिधि जवाबदेही से बचने और जीत पक्की करने को बिकने से बचे।
सिर्फ कांग्रेस की ही नीति तथा नीयत अच्छी : राज बब्बर
उन्होंने कहा कि 27 साल यूपी बेहाल कोई नारा या स्लोगन नहीं है, बल्कि यह जनता के दिल की आवाज है। उन्होंने बिना किसी दल का नाम लिए कहा कि जाति और धर्म की राजनीति करने वालों की पोल खुल चुकी है। समाज और बिरादरी के नाम पर सत्ता में पहुंचे और अपने हित में ही लगे एक दल ने मौका मिला तो केवल परिवार को ही आगे बढ़ाया। जनता ऐसे दलों से अब 27 साल का हिसाब मांग रही है। पत्रकारवार्ता के दौरान राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी एवं पीएल पुनिया सहित कई वरिष्ठ नेता भी मौजूद थे।