विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 17, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रहस्यमय बीमारी से महिला की मौत

By Edited By:
Published: Fri, 17 Jan 2014 10:15 PM (IST)Updated: Fri, 17 Jan 2014 10:17 PM (IST)

News Article Hero Image

जागरण संवाददाता,बस्ती: दुबौलिया थाना क्षेत्र के डिंगरापुर गांव निवासिनी एक पचपन वर्षीय महिला की शुक्रवार की सुबह रहस्यमय बीमारी से इलाज के लिए ले जाते समय मौत हो गयी। इस घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। परिजनों का कहना है कि उसकी मौत ठंड के चलते हुयी है।

मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र की उक्त गांव निवासिनी सुदामा देवी पत्‍‌नी अक्षय लाल उम्र पचपन वर्ष की शुक्रवार की सुबह अचानक तबीयत खराब हो गयी। आनन-फानन में परिजन उसे जिला चिकित्सालय ले जाने की तैयारी कर रहे थे कि रास्ते में ले जाते समय उसकी मौत हो गयी। मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव, लेखपाल अवधेश ने मामले की जानकारी ली हालांकि खबर लिखे जाने तक ठंड से महिला के मौत की पुष्टि नही हुई है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर