विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 10, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

युवक की रहस्यमय बीमारी से मौत

By Edited By:
Published: Fri, 10 Jan 2014 10:18 PM (GMT+05:30)Updated: Sat, 11 Jan 2014 05:12 PM (GMT+05:30)

News Article Hero Image

जागरण संवाददाता, बस्ती : स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम भटपुरवा निवासी एक बाइस वर्षीय युवक की गुरूवार की देर रात रहस्यमय बीमारी की चपेट में आने से आनन फानन में मौत हो गयी।

खबरों के मुताबिक उक्त गांव निवासी अयोध्या पुत्र ध्रुव उम्र बाइस वर्ष शाम को कहीं से सफर कर घर आए और रात में उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। परिजन अस्पताल ले जाने की तैयारी कर ही रहे थे कि अचानक उनकी मौत हो गयी। परिजनों के मुताबिक अयोध्या की मौत सफर में लगी ठंड के कारण हुई है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर