विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 13, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मुफ्त के सफर पर रेलवे बोर्ड की लगाम

By Edited By:
Published: Tue, 13 May 2014 06:55 PM (IST)

News Article Hero Image

जागरण संवाददाता, बरेली : ट्रेनों में मुफ्त का सफर करने वालों की संख्या कम नहीं हो रही है। रेलवे बोर्ड ने मंगलवार को अचानक ट्रेनों में चेकिंग कराई। इसमें बरेली-शाहजहांपुर की टीटीई टीम ने ट्रेनों की तलाशी कर 116 लोगों को हिरासत में लिया। इनसे जुर्माना वसूल किया, तो वहीं पुलिस कर्मियों को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया।

रेलवे बोर्ड ने पिछले दिनों टीम से मुफ्त सफर करने वालों की जांच कराई थी। इसमें बड़ी संख्या में बेटिकट सफर करने वाले लोग मिले। इन्हीं पर शिकंजा कसने को बोर्ड अफसरों ने मंगलवार सुबह अचानक ट्रेनों में चेकिंग की हिदायत दी। इस पर बरेली जंक्शन के सीआइटी मुहम्मद बिलाल, शाहजहांपुर सीआइटी चंद्रशेखर, सीआइटी आरएस श्रीवास्तव, आरके सक्सेना समेत दर्जन भर टीटीई ने पुलिस के साथ चेकिंग की। इसमें 19270 पोरबंदर एक्सप्रेस, 15609 गुवाहाटी एक्सप्रेस, 54251 सहारनपुर पैसेंजर, 54076 दिल्ली पैसेंजर, 14235 वाराणसी एक्सप्रेस, 14307 प्रयाग एक्सप्रेस, 13152 सियालदह एक्सप्रेस, 15610 अवध आसाम एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों में तलाशी की। ट्रेनों में चेकिंग के दौरान 116 लोगों को हिरासत में लेकर 39600 रुपये जुर्माना वसूला। इसके साथ ही बारह लोगों को जंक्शन पर गंदगी फैलाने और चार को धूमपान करते पकड़ा। इनसे भी जुर्माना वसूल किया गया। इसके अलवा गुवाहाटी और सियालदह एक्सप्रेस में दर्जन भर पुलिस कर्मी बिना टिकट सफर कर रहे थे। इनको टिकट के साथ ही सफर करने की चेतावनी देकर टीम ने छोड़ दिया।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।