Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बरेली में नारी निकेतन की निगरानी से दुष्कर्म पीड़ित लापता

    By amal chowdhuryEdited By:
    Updated: Tue, 04 Apr 2017 01:28 PM (IST)

    सुरक्षा के लिए दो होमगार्ड तैनात की गईं थीं मगर उन्हें भनक भी नहीं लगी कि लड़की वहां से खुद गई या कोई उसे जबरन ले गया।

    बरेली में नारी निकेतन की निगरानी से दुष्कर्म पीड़ित लापता

    बरेली (जागरण संवाददाता)। नारी निकेतन की निगरानी में इलाज कराने गई दुष्कर्म पीड़ित गर्भवती जिला अस्पताल से लापता हो गई। सुरक्षा के लिए दो होमगार्ड तैनात की गईं थीं मगर उन्हें भनक भी नहीं लगी कि लड़की वहां से खुद गई या कोई उसे जबरन ले गया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हाफिजगंज क्षेत्र के एक निवासी हाईस्कूल की छात्र अप्रैल 2016 में लापता हो गई थी। पीड़ित परिवार ने खोजबीन की तो पता चला कि बहेड़ी के कचनारी निवासी रामकुमार के साथ वह देखी गई थी। मामला दो समुदायों से जुड़ा होने के कारण तनाव फैल गया था। उस वक्त पुलिस ने मामला दर्ज कर राजकुमार के पिता को जेल भेज दिया। बाद में पुलिस ने लड़की को बरामद कर लिया मगर आरोपी राजकुमार का कुछ पता नहीं चला।

    कोर्ट ने भेजा नारी निकेतन: पुलिस ने किशोरी को कोर्ट में पेश किया तो 16 साल उम्र निकली। पीड़िता ने परिजनों के साथ जाने से इनकार किया तो नाबालिग होने के कारण कोर्ट ने उसे नारी निकेतन के सुपुर्द कर दिया।

    गर्भवती हो गई थी किशोरी: इस दौरान पता चला कि दुष्कर्म पीड़िता सात माह की गर्भवती है। रविवार सुबह उसकी तबीयत कुछ बिगड़ी तो नारी निकेतन के अधिकारियों ने उसे जिला अस्पताल के महिला वार्ड में भर्ती कराया। सुरक्षा के लिए महिला होमगार्ड पुष्पा और मोना को तैनात की गई थी। शाम को अचानक दुष्कर्म पीड़िता अस्पताल के बेड से लापता हो गई।

    देर रात डॉक्टरों ने दी पुलिस को तहरीर: गर्भवती दुष्कर्म पीड़िता के लापता होने से अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया। आनन फानन में डॉक्टरों ने देर रात कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर सूचना दे दी। महिला होमगार्ड ने भी नारी निकेतन के अधिकारियों को साढ़े नौ बजे सूचना दे दी।

    सुबह पहुंचे नारी निकेतन के जिम्मेदार: नारी निकेतन ने घटना में लापरवाही की इंतहा कर दी। रात साढ़े नौ बजे घटना की जानकारी होने के बाद भी अधिकारी अस्पताल नहीं पहुंचे। सोमवार सुबह वह कोतवाली पहुंचे और तहरीर दी।

    दुष्कर्म पीड़िता से अनहोनी की आशंका: बता दें कि किशोरी से दुष्कर्म का आरोपी रामकुमार अभी भी फरार है। आशंका जताई जा रही है कि उसी ने किशोरी को गायब किया है। वहीं उसके साथ अनहोनी की भी आशंका जाहिर की जा रही है।

    यह भी पढ़ें: गर्भवती होने पर खुला सगे भाइयों का राज, 7 महीने तक किशोरी के साथ किया रेप

    घर बेचकर मुंबई चले गए किशोरी के परिजन: दुष्कर्म पीड़िता के लापता होने के बाद जागरण टीम ने उसके परिवार से संपर्क करने गांव पहुंची। वहां से पता चला कि बदनामी के कारण परिवार ने घर बेच बेच दिया और मुंबई चले गए। वहीं गांव में किशोरी के चाचा का परिवार था। उनसे किशोरी के बारे में पूछा गया। नारी निकेतन ने परिजनों को भी किशोरी के लापता होने की सूचना नहीं दी थी।

    यह भी पढ़ें: विदेशी महिला का पासपोर्ट चुराया फिर युवक रोज करने लगा रेप

    comedy show banner
    comedy show banner