विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 03, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सरेराह किशोरी से की छेड़छाड़

By Edited By:
Published: Tue, 03 Dec 2013 10:28 PM (IST)Updated: Tue, 03 Dec 2013 10:30 PM (IST)

News Article Hero Image

जागरण संवाददाता, बरेली : पुराना शहर में एक किशोरी से हास्टल में रह रहे शोहदों ने अश्लील हरकतें कर छेड़छाड़ की। किशोरी की मां ने जब इसका विरोध किया तो शोहदों ने किशोरी और उसकी मां को पीटकर घायल कर दिया। उसे उठाने का भी प्रयास किया गया। किशोरी की मां ने तीन लोगों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।

पीड़िता की मां ने अपनी तहरीर में कहा कि सहसबानी टोला स्थित एक हास्टल में लड़के रहते हैं। जो आए दिन इलाके में लड़कियों को छेड़छाड़ कर परेशान करते हैं। मंगलवार शाम उनकी 17 वर्षीय बेटी को भी घर के बाहर खड़े दो शोहदों ने छेड़छाड़ की। घर के बाहर शोर सुनकर मैं बाहर आई और छेड़छाड़ का विरोध किया तो दोनों शोहदों ने मुझे और मेरी बेटी को मारपीट कर घायल कर दिया। वे लोग बेटी को उठा कर ले जाने की कोशिश करने लगे लेकिन आस पास लोगों के जुटने पर भाग निकले।

किशोरी के परिजन ने आरोप लगाया कि पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के बाद छोड़ दिया। जिससे किशोरी के परिजनों में उबाल आ गया और थाने पहुंच गए। किशोरी की मां ने तीन लोगों के खिलाफ बारादरी थाने में तहरीर दी है।

----

महिलाओं से मारपीट का मामला है। किशोरी से छेड़छाड़ का आरोप निराधार है फिर भी मामले की जांच की जा रही है।

-एमएम खान, इंस्पेक्टर बारादरी

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर