यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 21, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
अब हर परिवार का खुलेगा बैंक खाता

जागरण संवाददाता, बरेली : बैंक में हर परिवार का खाता हो, उन्हें बैंक योजना का लाभ मिले। परिवार के किसी न किसी सदस्य का बीमा हो और उन्हें कम से पांच हजार रुपये का ऋण उपलब्ध कराया जाए। इसके लिए नाबार्ड ने संपूर्ण वित्तीय साक्षरता अभियान शुरू किया है। अभियान के तहत हर तहसील स्तर पर एक वित्तीय सलाहकार भी नियुक्त किया है।
राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) के 33 स्थापना दिवस संपूर्ण वित्तीय साक्षरता अभियान शुरू किया गया है। इसके लिए हर परिवार के एक व्यक्ति का बैंक में खाता खुलवाया जाएगा। साथ ही उन्हें बैंक की योजनाओं का लाभ दिलवाया जाएगा। नाबार्ड के डीडीएम आलोक कुमार गुप्ता ने बताया कि हर परिवार को पांच किलोमीटर के दायरे में बैकिंग उपलब्ध कराना है। उन्होंने बताया कि बैंक से हर परिवार को जोड़ना है। जिससे वह सूदखोरों के जाल में न फंसे और लोन लेना हो तो बैंक में पहुंचे। किसानों को बैंक से केसीसी के माध्यम से सस्ते दर पर लोन मिलना है। इस दौरान अधिक से अधिक किसानों का केसीसी भी बनवाना है। साथ ही पेंशन, बीमा या अन्य सुविधाएं वह बैंक के माध्यम से ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि हर परिवार को बैंक से जोड़ने के लिए तहसील स्तर पर एक सलाहकार नियुक्त किया है। साथ ही एक जागरूकता वैन शुरू की गई है। जो गांव-गांव में जाकर लोगों को बैंक के प्रति जागरूक करेगी।
