विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 08, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

346 सैनिकों को देश सेवा की शपथ

By Edited By:
Published: Sun, 08 Jun 2014 10:46 PM (IST)

News Article Hero Image

जागरण संवाददाता, बरेली : जाट रेजीमेंट सेंटर के परेड ग्राउंड में 346 जवानों को देश सेवा की शपथ दिलाई गई। नौ महीने की ट्रेनिंग के बाद अब उन्हें पोस्टिंग दी गई है। इस अवसर पर ब्रिगेडियर अनिल शर्मा ने हर जवान सैन्य धर्म का पालन करते हुए देश की सेवा करे।

जाट रेजीमेंट सेंटर 346 सैनिकों को नौ महीने से ट्रेनिंग दी जा रही थी। ट्रेनिंग पूरी होने पर रविवार को उनकी कसम परेड हुई। जवानों को रेजीमेंट के धर्मगुरु ने देश सेवा की शपथ दिलाई। इस अवसर पर ब्रिगेडियर अनिल शर्मा ने कहा कि ट्रेनिंग के दौरान जवानों को सिखाया गया। उसे वह अमल में लाए। उन्होंने कहा कि जो जवान जितना मेहनत करेगा वह उतना ही आगे जाएगा। प्रशिक्षण के दौरान बेहतर प्रदर्शन करने पर जवानों को पुरस्कृत भी किया गया। इसमें राम स्वरूप, राहुल, कृष्ण चंद्र, पंकज कुमार, रविंद्र, सुरेंद्र कुमार, राकेश कुमार, संदीप कुमार, सुशील, प्रवीण कुमार थे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।