विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 08, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ऑनलाइन बाजार की हो गई दिवाली

By Edited By:
Published: Sun, 08 Nov 2015 07:39 PM (IST)

जागरण संवाददाता, बरेली : दिवाली में अभी भले ही दो दिन बाकी हों, लेकिन ऑनलाइन बाजार की दिवाली पहले ही

News Article Hero Image

जागरण संवाददाता, बरेली : दिवाली में अभी भले ही दो दिन बाकी हों, लेकिन ऑनलाइन बाजार की दिवाली पहले ही हो गई। त्योहार को लेकर एक सप्ताह से बंपर खरीदारी चल रही है। चाहें इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स की बात हो या फिर गारमेंट व लाइफ स्टाइल से जुड़े प्रोडक्ट्स की। विशेषज्ञों की माने तो पिछले एक सप्ताह के भीतर बरेली में करीब पचास करोड़ की खरीदारी हुई। यह खरीदारी दीवाली को लेकर ही हुई और दो दिन में इसका ग्राफ बढ़ेगा।

दीवाली को लेकर दो सप्ताह पहले ही शॉपिंग साइट ने दीवाली ऑफर्स का पिटारा खोल दिया। ई-कॉमर्स साइट ने यूजर्स को पंद्रह से 70 फीसद तक का डिस्काउंट दिया। मेगा सेल और सेल एवरी डे जैसी स्कीम लांच की। इतना ही नहीं कैश बैक का ऑफर्स भी अधिकतर शॉपिंग साइट ने दिए। बंपर डिस्काउंट का फायदा उठाने में बरेली के लोग भी पीछे नहीं रहे। तीन गुना ग्राहकों ने पिछले दिनों में ऑनलाइन खरीदारी की है। यही कारण है कि खरीदारी का आंकड़ा पचास करोड़ के पार पहुंचता दिख रहा है।

विशेषज्ञ अनुज अग्रवाल के अनुसार भारत में सालाना दो अरब का आनलाइन कारोबार होता है और यह ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। बरेली की बात करें तो पिछले एक साल में तीस फीसद तक ऑनलाइन खरीदारी का ग्राफ बढ़ा है। अगर युवाओं की बात करें तो 70 फीसद युवा ऑनलाइन खरीदारी करना पसंद कर रहे हैं।

इन साइट्स पर सबसे अधिक खरीदारी

-अमेजन, फ्लिपकार्ट, स्नैपडील, पेटीएम, इेबाय, जबांग,माइंत्रा, शॉपक्लस, पेपरफ्राई, होमशॉप

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।