विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 21, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रेलवे क्लर्क के भी होंगे प्रमोशन

By Edited By:
Published: Wed, 21 Jan 2015 10:22 PM (IST)

जागरण संवाददाता, बरेली : रेलवे क्लर्क के प्रमोशन भी हो सकेगी। पूर्वोत्तर रेलवे (एनईआर) के जीएम राजीव

News Article Hero Image

जागरण संवाददाता, बरेली : रेलवे क्लर्क के प्रमोशन भी हो सकेगी। पूर्वोत्तर रेलवे (एनईआर) के जीएम राजीव मिश्रा ने सोमवार को प्रमोशन पर लगी रोक को हटाने का ऐलान किया है। एनई रेलवे मजदूर यूनियन लंबे समय से रोक हटाने की मांग कर रहा था। जीएम का फरमान पहुंचते ही रेलकर्मियों ने खुशी मनाई है। एनईआर के ग्रुप डी से ग्रुप सी में क्लर्क प्रमोशन पर काफी समय से रोक लगी थी। इसको लेकर एनई रेलवे मजदूर यूनियन के पदाधिकारियों ने कई बार आंदोलन भी किया था, लेकिन लंबी लड़ाई के बाद जीएम ने कर्मचारियों के पक्ष में बड़ा फैसला लिया है। मजदूर यूनियन के मंडलीय कार्यालय पर बैठक हुई। मंडल अध्यक्ष बसंत चतुर्वेदी ने बताया, कि, रेल कर्मियों की यह एतिहासिक जीत है। इससे इज्जतनगर, गोरखपुर, लखनऊ और वाराणसी रेल मंडल के लगभग पांच हजार कर्मचारियों का प्रमोशन हो सकेगा। वह बोले, कर्मचारियों की हर समस्या का समाधान कराया जाएगा। बैठक में मुकेश सक्सेना, विश्वनाथ सिंह, विशन सिंह, वीडी आर्य, मिहिर भट्टाचार्य, संतोष शर्मा, सुरेंद्र सिंह मलिक, कामरान अहमद, जगदीश सिंह यादव, एके सिंह आदि मौजूद थे।