विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 28, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बाराबंकी में चार वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास

By amal chowdhuryEdited By:
Published: Sun, 28 May 2017 06:44 PM (IST)

बच्ची के चिल्लाने की आवाज सुनकर पहुंचे ग्रामीणों को देख आरोपी मौके से भाग गया, पुलिस को सूचना देकर रक्तरंजित बच्ची को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

बाराबंकी में चार वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास
बाराबंकी में चार वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास

बाराबंकी (जेएनएन)। अपने घर के बाहर खेल रही एक बच्ची को युवक बहला फुसलाकर अपने घर ले गया। आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। बच्ची के चिल्लाने की आवाज सुनकर पहुंचे ग्रामीणों को देख आरोपी मौके से भाग गया। पुलिस को सूचना देकर रक्तरंजित बच्ची को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

लोनीकटरा थाना क्षेत्र निवासी एक चार वर्षीय बच्ची शनिवार शाम को अपने घर के सामने ही खेल रही थी। बालिका को गांव का ही एक बीस वर्षीय पिंटू बहला-फुसला कर कुछ ही दूरी पर अपने घर बुला ले गया। जहां दरिंदे ने बच्ची को अपनी हवस का शिकार करने की कोशिश की। जिससे बच्ची के रोने चिल्लाने लगी तो शोर सुनकर ग्रामीण वहां पहुंच गए। जिन्हें देखकर आरोपी युवक भाग निकला।

यह भी पढ़ें: रामपुर छेड़छाड़ मामले में 14 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज

बच्ची के खून निकलता देख माता-पिता ने थाने पहुंचकर पुलिस को वारदात की सूचना दी। पुलिस ने घायल बच्ची को उपचार व चिकित्सीय परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा। प्रभारी निरीक्षक लोनीकटरा जावेद इकबाल खान ने बताया कि पीडि़ता बच्ची के पिता की तहरीर पर दुष्कर्म का प्रयास और पास्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। रविवार को पुलिस ने पीड़ित बच्ची को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है।

यह भी पढ़ें: यूपी में 222 वरिष्ठ पीसीएस अफसरों के तबादले