विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 29, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

टिकट वितरण से मुख्यमंत्री अखिलेश असंतुष्ट नहीं : बेनी

By Nawal MishraEdited By:
Published: Thu, 29 Dec 2016 08:52 PM (GMT+05:30)Updated: Thu, 29 Dec 2016 09:05 PM (GMT+05:30)

पूर्व केंद्रीय मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा ने कहा कि सपा ने जीत और सर्वे के आधार पर टिकट वितरण किया है। टिकट वितरण से मुख्यमंत्री अखिलेश यादव असंतुष्ट नहीं हैं।

News Article Hero Image

बाराबंकी (जेएनएन)। पूर्व केंद्रीय मंत्री सांसद बेनी प्रसाद वर्मा ने कहा कि पार्टी ने जीत और सर्वे के आधार पर टिकट वितरण का फैसला किया। टिकट वितरण से मुख्यमंत्री अखिलेश यादव असंतुष्ट नहीं हैं। मुलायम सिंह यादव ने कहा है कि जिन लोगों को टिकट नहीं मिला है उन्हें बाद में सम्मान दिया जाएगा। बेनी अपने बेटे राकेश वर्मा को टिकट मिलने के बाद अचानक रामनगर पहुंचे जहां पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। वह कुछ देर विजय मौर्य के आवास पर रुके भी। लोगों से क्षेत्रीय समीकरणों के बारे में जानकारी ली।

सपा घमासान में जया बच्चन की सांकेतिक एंट्री, 'बुडढ़े कहां देख पाते सपने'

बाद में लौटते समय बाराबंकी में गुड्डू हसन के आवास पर भी बेनी प्रसाद ने कार्यकर्ताओं से बातचीत की। यहां सपा जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह उनसे मिलने पहुंचे। बातचीत में उन्होंने कहा कि टिकट वितरण को लेकर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव असंतुष्ट नहीं हैं। सभी लोग पार्टी के हित में काम कर रहे हैं। यह पूछे जाने पर कि ग्राम्य विकास मंत्री अरविंद कुमार सिंह गोप का टिकट कटने का क्या प्रभाव पड़ेगा? उन्होंने कहा कि जातिवाद नहीं चलेगा। हर चुनाव में कुछ लोग असंतुष्ट रहते हैं। नेताजी ने कहा है कि जिन्हें टिकट नहीं मिला है उन्हें भी सम्मान दिया जाएगा। टिकट वितरण को लेकर पार्टी में कोई असंतोष नहीं है।

टिकट बंटवारे पर बवाल, अखिलेश ने भी जारी की 367 प्रत्याशियों की सूची!

गोप भी पहुंचे रामनगर

टिकट कटने के बाद ग्राम्य विकास मंत्री अरविंद कुमार सिंह गोप देर रात रामनगर पहुंचे और वहां आयोजित मुशायरे में शिरकत की। यहां उन्होंने पार्टी की राजनीति पर कोई चर्चा नहीं की। गोप के आवास पर भी दिन भर कार्यकर्ताओं का तांता लगा रहा। हालांकि वे सुबह ही लखनऊ के लिए अपने आवास से निकल गए।

अलीगढ़ में राजबब्बर की जनाक्रोश सभा में मोदी जिंदाबांद के नारे