विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 11, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

लोधेश्वर महादेवा में उमड़ रहा आस्था का सैलाब

By Edited By:
Published: Wed, 11 Feb 2015 03:25 PM (IST)

बाराबंकी: महाशिवरात्रि की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही है लोधेश्वर महादेवा में जलाभिषेक करने वाले कां

News Article Hero Image

बाराबंकी: महाशिवरात्रि की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही है लोधेश्वर महादेवा में जलाभिषेक करने वाले कांवरियों की तादाद बढ़ती जा रही है। मंगलवार को भारी तादाद में कांवरिए मेला पहुंचे और लोधेश्वर महादेव का जलाभिषेक किया। जिला मुख्यालय से लेकर लोधेश्वर महादेवा तक कांवरियों की कतार टूट नहीं रही है। नाचते-गाते और जयकारे लगाते कांवरियों के जत्थे लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रहे हैं। थकान उतारने के लिए कांवरियां एक-दूसरे की मदद करते हैं जिससे उनमें आपसी सौहार्द की प्रबल भावना का भी पता चलता है।

कांवरियों के जत्थे रातो-दिन निरंतर चल रहे हैं। कांवरियों की सुविधा के दृष्टिगत हाइवे पर नगर क्षेत्र में बंबू गार्ड रखकर सड़क को सुरक्षित किया गया है। भारी वाहनों के लिए मार्ग परिवर्तन भी किया गया है ताकि दुर्घटना की संभावनाएं कम रहें। लोधेश्वर महादेव मंदिर के गर्भ गृह में शिव¨लग को छूने के लिए कांवरियों की होड़ लगी हुई है। लोधेश्वर महादेव का जलाभिषेक के साथ ही उनकी स्तुति तरह-तरह से नाच-गाकर कांवरिए कर रहे हैं। कांवरियों की भीड़ बढ़ने से मेला में दुकानदार भी खुश हैं। दुकानदारों की बिक्री बढ़ गई है। बोहनिया सरोवर पर पीएसी के जवान स्टीमर के साथ मौजूद हैं। वहीं कांवरियों की टेकानी व रामप्यारी कुल्हाड़ी को एकत्र करने का काम नेहरू युवा केंद्र के स्वयंसेवक कर रहे हैं।

डीएम ने देखी व्यवस्थाएं: डीएम योगेश्वर राम मिश्र ने मंगलवार को लोधेश्वर महादेवा मेला का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने आडीटोरियम में अधिकारियों के साथ बैठक कर उन्हें सफाई, मार्ग प्रकाश व सुरक्षा के बारे में दिशा निर्देश दिए। जिला भ्रमण के दौरान कांवरियों के ठहरने की जगह पर हो रही गंदगी पर सफाई कर्मियों को डीएम ने हिदायत दी। डीएम ने बताया कि 12 से 17 फरवरी तक एसडीएम व एसओसी फतेहपुर, तहसीलदार सहित अन्य अधिकारी मेला में ही कैंप करेंगे।

एसपी ने सुरक्षा कर्मियों को दिए निर्देश : एसपी अब्दुल हमीद ने पुलिस कर्मियों को मेला की सुरक्षा व्यवस्था के बारे में निर्देशित किया। उन्होंने कांवरियों से सदव्यवहार करने व उनकी समस्या का निराकरण कराने को कहा। एसपी ने ड्यूटी से गैरहाजिर होने की दशा में कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी। एएसपी डॉ. ओपी ¨सह, एडीएम पीपी पाल, एसडीएम जयप्रकाश, एसडीएम रामसनेहीघाट डॉ. प्रभाकांत अवस्थी, एसडीएम हैदरगढ़ डीपी ¨सह, एसडीएम सिरौली गौसपुर अरुण कुमार, एसडीएम फतेहपुर वीरेंद्र कुमार पांडे, सीओ दुर्गेश ¨सह, तहसीलदार प्रेमचंद्र मौर्य, नायब तहसीलदार मनोज ¨सह, थानाध्यक्ष पंकज कुमार ¨सह, एडीओ पंचायत फतेहबहादुर तिवारी, पूर्ति निरीक्षक सुरेश ¨सह आदि मौजूद रहे।