यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 17, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
ठंड से तीन किसानों समेत चार की मौत

फोटो-16बीएनडी-25.जेपीजी-
फोटो-16बीएनडी-31.जेपीजी-
फोटो-16बीएनडी-32.जेपीजी-
बबेरू, संवाद सहयोगी : बबेरू क्षेत्र में खेत में पानी लगा रहे तीन किसानों की ठंड लगने से मौत हो गई। एक अन्य जगह ठंड से वृद्धा ने जान गवां दी। तीन लोगों को ठंड के बाद गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया है। मृतकों के परिजनों में कोहराम की स्थिति बनी हुई है।
गुरुवार की सुबह जैसे ही लोगों की आंखें खुली आसमान में बादल छाए हुए थे। इससे मौसम में ठंडक थी। ठंड से जान जाने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अहार निवासी राजकरन (35) जब खेत में पानी लगाकर टयूबवेल के कमरे में जा रहा था कि ठंड लगने से गिर गया। सुबह आसपास के किसानों ने परिजनों को सूचना दी। इलाहाबाद ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। पत्नी फूला देवी ने बताया कि उनके ऊपर इलाहाबाद क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक मिलाथू का 50 हजार रुपए केसीसी का कर्ज है। परिवार में 11 बीघा खेती है। दो पुत्र हैं। एसडीएम ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद यदि ठंड से मौत होने की पुष्टि होती है तो शासनादेश के मुताबिक आर्थिक मदद दी जाएगी। वहीं एक अन्य घटना में औदहा निवासी महेश प्रसाद (40) की ठंड लगने से हालत बिगड़ गई। पिता भूरा प्रसाद तिवारी व अन्य परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाए। वहां डाक्टरों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। इसी तरह निभौर निवासी पहलवान यादव (70) की बुधवार रात ठंड लगने से मौत हो गई।
खप्टिहा कला संवाद सूत्र के अनुसार पैलानी कस्बा निवासी दुर्गी (55) पत्नी शिवदर्शन विश्वकर्मा की गुरुवार शाम ठंड लगने से मौत हो गई। मृतका के तीन लड़के हैं। वह अपने पुत्र मुन्ना के साथ रहती थी। इसी प्रकार ग्राम परास निवासी गौरीशंकर (56), सुरेश (23) निवासी करबई देहात कोतवाली व गंगादीन साहू (50) महोखर की ठंड लगने से हालत बिगड़ गई। परिजनों ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर
