विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 03, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ठंड में तड़पता रहा दुर्घटना में घायल वृद्ध,मौत

By Edited By:
Published: Fri, 03 Jan 2014 01:22 AM (IST)Updated: Fri, 03 Jan 2014 01:23 AM (IST)

News Article Hero Image

बांदा, कार्यालय संवाददाता : हाड़कपाऊ ठंड लोगों को मौत का कारण बनने लगी है। एक बार फिर ठंड की चपेट में आने से एक वृद्ध की सांसे थम गयीं। वह अज्ञात वाहन की टक्कर लगने के बाद रात भर ठंड में पड़ा रहा है। पुलिस से परिजनों को मामले की जानकारी हो सकी है।

जनवरी माह की ठिठुरन भरी ठंड से सभी बेहाल हैं। दो दिन पहले हुई बारिश से रह रहकर शीत लहर चल रही है। इससे ठंड की चपेट में आने का सिलसिला थम नही रहा है। इसी क्रम में मुहल्ला पदमाकर चौराहा निवासी शंभू (65) हलवाई का काम कर अपना गुजारा करता था। घर से मंगलवार दोपहर खाना खाकर निकला था। कचहरी के पास शाम को किसी अज्ञात वाहन से टक्कर लग गयी थी। इससे राहगीरों ने उसे कचहरी के अंदर तख्त पर लिटा दिया था। रात भर ठंड में पड़े रहने से उसकी हालत बिगड़ गयी। बुधवार दोपहर सिविल लाइन चौकी इंचार्ज ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गयी। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना रहा कि रात भर ठंड में पड़े रहने से उसकी सांसे थमी हैं।

ठंड से अब तक हुई मौतें

- मुहल्ला लोधा कुंआ निवासी महिला ने ठंड लगने से रेलवे स्टेशन में तोड़ा दम

- गिरवां में रात को घर में सोते समय युवक की ठंड से मौत

- बिसंडा के ग्राम घूरी में ठंड से वृद्धा ने तोड़ा दम

- कमासिन में ठंड की चपेट में आकर बच्ची की मौत

- मुहल्ला पदमाकर चौराहा निवासी हलवाई की ठंड लगने से मौत

ठंड से बचाव के उपाय

- गर्म कपड़े पहने के साथ कान ढक कर रखें

- ठंडी तासीर की चीजें खाने से परहेज करें

- खुले में नहाने की जगह बंद जगह स्नान करें

- आवश्यकता न होने पर वाहन में सफर करने से बचें।

- ठंड अधिक महसूस होने पर आग तापें।

- गीले कपड़े पहनने से बचें, कपड़े गीले होने पर उन्हें तुरंत बदलें।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर