विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 26, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ठंड ने एक और युवक की छीनी जिंदगी

By Edited By:
Published: Thu, 26 Dec 2013 08:12 PM (GMT+05:30)Updated: Thu, 26 Dec 2013 08:14 PM (GMT+05:30)

News Article Hero Image

बांदा, कार्यालय संवाददाता : कड़ाके की ठंड लोगों की जान ले रही है। एक बार फिर ठंड से एक युवक मौत का निवाला बन गया। परिजनों ने उसका मानसिक संतुलन ठीक न होना बताया है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।

बिसंडा थाना क्षेत्र के ग्राम जरोहरा निवासी गोरेलाल (25) का आठ वर्ष से मानसिक संतुलन ठीक नहीं रहता था। इससे वह गांव में मांग खाकर वह अपना पेट भरता रहा है। रात वह खंडहरनुमा मकान में सो रहा था। ठंड की चपेट में आकर उसकी मौत हो गई। सुबह घर से बाहर न आने पर पड़ोसियों ने जाकर देखा तो घर के अंदर मृत पड़ा मिला। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कराया। युवक की मौत के बारे में पोस्टमार्टम हाउस में मौजूद परिजनों ने बताया कि वह दो भाई में घर का बड़ा बेटा था। छोटा भाई सतीश कई वर्ष से अपनी बहन चुनुबादी के घर मध्य प्रदेश शहडोल में रहता है। 15 वर्ष पहले मां रनुआ की बीमारी से मौत हो गई थी। कोई जमीन न होने से उसका पिता चुनुबाद नागपुर में रहकर मजदूरी करता है। मानसिक संतुलन ठीक न होने से वह अकेले गांव में रहकर मांगता-खाता था। गरम कपड़े न होने से ठंड की चपेट में आकर उसकी मौत हो गई है। बताते चलें कि सप्ताहभर पहले शहर के मुहल्ला लोधा कुआं निवासी वृद्धा की भी ठंड लगने से स्टेशन में मौत हो गई थी। यह ठंड लगने से दूसरी मौत है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर