विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 16, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

घने कोहरे से बढ़ा ठंड का सितम, एक की मौत

By Edited By:
Published: Thu, 16 Jan 2014 11:39 PM (GMT+05:30)

News Article Hero Image

बलरामपुर : बुधवार को धूप होने के बाद मौसम ने एक बार फिर करवट लिया है। इस बार घने कोहरे व सर्द हवाओं के चलने से पूरा जिला कड़ाके की ठंड से ठिठुरने लगा है। ठंड से तुलसीपुर के देवीपाटन गांव निवासी एक वृद्ध की मौत हो गई। बुधवार देररात से शुरू हुआ कोहरा पूर्वाह्न तक छाया रहा। ठंड के चलते बस स्टेशन, रेलवे स्टेशन व टैक्सी स्टैंडों पर सन्नाटा पसरा रहा। सड़कों पर भी वाहनों का परिचालन अपेक्षाकृत कम दिखा।

बता दें कि तराई क्षेत्र के इस जिले में कड़ाके की ठंडी से लोगों को अरसे बाद बुधवार को राहत मिला था, लेकिन रात होते ही फिर पिछले दिनों की स्थिति ताजा हो गई। यहीं कारण था कि गुरुवार को लोग दिन भी कड़ाके की ठंड में ठिठुरते रहे। इससे लोगों की दिनचर्या भी प्रभावित हुई।

तुलसीपुर संवादसूत्र के अनुसार क्षेत्र में गुरुवार का दिन भी कड़ाके की ठंड भरा रहा। इस बीच देवीपाटन निवासी 60 वर्षीय हरीराम मोदनवाल की ठंड लगने से मौत हो गई। क्षेत्र में कोहरे के चलते सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा।

गैंसड़ी संवादसूत्र के अनुसार

गुरुवार की सुबह से ठिठुरन व घने कोहरे के कारण पूरे दिन लोग ठंड से परेशान दिखे। ठंड से बचाव के लिए लोगों को अलाव का सहारा लेना पड़ा।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर