विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 31, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ठंड से वृद्धा की मौत, हल्की बूंदा-बांदी के बीच बढ़ी ठिठुरन

By Edited By:
Published: Tue, 31 Dec 2013 11:04 PM (IST)Updated: Tue, 31 Dec 2013 11:05 PM (IST)

News Article Hero Image

बलरामपुर : जिले में कोहरा छट गया है, लेकिन मंगलवार की सुबह से आकाश में छायी बदली दिन भर बनी रही। दोपहर में हल्की बूंदा-बांदी के बीच चली सर्द हवाओं से ठिठुरन बढ़ गई। इस बीच तुलसीपुर थाना क्षेत्र के जुगलीपुर में ननका देवी (82) पत्‍‌नी अयोध्या प्रसाद की ठंड लगने से मौत हो गई। हालांकि प्रशासन की ओर से इसे सामान्य मौत बताया जा रहा है।

सोमवार को खिली धूप से लोगों को लग रहा था कि अब उन्हें ठंड से निजात मिलेगी, लेकिन पल-पल बदल रहे मौसम के मिजाज में मंगलवार को भी बदलाव दिया और सुबह से ही बदली छायी रही। दोपहर होते-होते कई स्थानों पर बूंदा-बादी हुई। इस बीच चली हवाओं से ठिठुरन बढ़ गई और लोग ठंड से बचाव के लिए अलाव के पास जमा हो गए। हल्की-हल्की बंदे पड़ने के कारण मुख्य चौराहा, बस स्टेशन रेलवे स्टेशन व टैक्सी स्टैंडों पर सन्नाटा ही पसरा रहा। शाम तक मौसम में यही स्थिति बनी रही। क्षेत्र के तुलसीपुर, गैंसड़ी, हरैय्या सतघरवा, महराजगंज तराई व पचपेड़वा आदि क्षेत्रों में भी हल्की बूंदा-बांदी हुई है।

उतरौला संवादसूत्र के अनुसार

मंगलवार को हुई छिटपुट बूंदा-बांदी ने सर्दी में इजाफा कर दिया है। दोपहर बाद शुरू हुए लगातार बूंदा बांदी के चलते सड़क पर लोगों की आवाजाही ही शून्य रही वहीं विभिन्न कार्यालयों में लोग ठंड से बचने के लिए आग के पास बैठे नजर आए। ग्रामीण क्षेत्रों की बाजारों में दो दोपहर बाद ही सन्नाटा पसर गया और लोग जल्द ही रोजमर्रा के सामनों की खरीदारी कर अपने घरों को वापस लौट गए।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर