विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 07, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मुकाबला नरेंद्र मोदी और राहुल के बीच : कल्याण

By Edited By:
Published: Thu, 07 Nov 2013 11:49 PM (IST)

News Article Hero Image

बहराइच : सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह ने कहा है कि इस बार मुकाबला मुकाबला नरेंद्र मोदी और राहुल गांधी के बीच है। जनता को तय करना है कि कुशासन चाहिए या सुशासन। कांग्रेस नेतृत्व वाली केंद्र सरकार से जनता ऊब चुकी है जबकि मोदी की आंधी चल रही है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा को सूबे में 57-60 सीटों पर विजय मिलेगी। सपा के राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव के बयान 'डाकुओं को देखने बहुत भीड़ आती है' पर सवाल उछालते हुए कहा कि सपा के आजमगढ़ रैली में जो भीड़ आई वह किसे देखने आई थी? क्या मुलायम सिंह डाकू हैं? उन्होंने कहा कि डाकुओं को हर ओर डाकू ही नजर आते हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री गुरुवार को रैली स्थल पर पत्रकारों से रूबरू थे। उन्होंने कहा उत्तर प्रदेश में सरकार नाम की कोई चीज नहीं है। पांच मुख्यमंत्री हैं। 'सबसे छोटे' मुख्यमंत्री हैं अखिलेश यादव। तो कहां बात बनेगी और कैसे शासन चलेगा? कहते हैं ब्यूरोक्रेसी मदद नहीं कर रही है। पहले भी इसी तरह की ब्यूरोक्रेसी थी। उन्हें 'हैंडल' करना आना चाहिए। राजनीतिक गलियारों में भले ही बहस चल रही हो, लेकिन सच यह है कि मौजूदा वक्त में सिर्फ मोदी ही मोदी हैं। वह दावा करते हैं, सूबे की 80 लोकसभा सीटों में से 57 सीटें भाजपा को मिलेंगी। कांग्रेस को छह मिलेगी, सपा को आठ, बसपा को नौ और रालोद का सूपड़ा साफ होगा। 1998 जैसे हालात फिर बन रहे हैं। देश में 272 से अधिक सीटें भाजपा के खाते में होंगी। उनके बार-बार दल बदलने के सवाल पर वह 'बीती बात' कह आगे बढ़ लिए।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर