यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 25, 2011 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
तस्करों से चंगुल से मुक्त कराए गए नेपाली बाल श्रमिक

बिछिया(बहराइच), बुधवार को रेलवे स्टेशन पर छापामारी कर पुलिस ने चार नेपाली बाल श्रमिकों को मुक्त कराया। दो नेपाली व्यक्ति इन्हें कार्य कराने के लिए बरेली ले जाने की फिराक में थे। तस्कर मौके से फरार हो गए। पुलिस श्रमिकों को उनके गांव छोड़ आयी है।
अपराह्न बिछिया रेलवे स्टेशन पर चार बच्चे दो अधेड़ व्यक्तियों के साथ बैठे हुए थे। इसी बीच बाल अधिकार मंच के तीन लोग स्टेशन पहुंचे। उन्हें बच्चों की स्थिति संदिग्ध दिखाई पड़ी। इन तीनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस को आते देख तस्कर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने बच्चों को पूछताछ के बाद उनके घरों को पहुंचा दिया। इस संबंध में जब थानाध्यक्ष सुजौली भरत यादव ने बात की गई तो उन्होंने बताया कि छुड़ाए गए बाल श्रमिकों को उनके घर पहुंचा दिया गया है। जबकि तस्कर मौके से फरार हो गए।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर
