विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 15, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अमेरिकी छात्र-छात्राओं ने देखा स्वास्थ्य सेवाओं का हाल

By Edited By:
Published: Thu, 15 Sep 2016 11:05 PM (IST)

बहराइच : गुरुवार को 30 अमेरिकी छात्र-छात्राओं का दल जिला अस्पताल पहुंचा। देहात संस्था के नेतृत्व में

News Article Hero Image

बहराइच : गुरुवार को 30 अमेरिकी छात्र-छात्राओं का दल जिला अस्पताल पहुंचा। देहात संस्था के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं ने जिला अस्पताल पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली। इस दौरान चिल्ड्रेन वार्ड में पहुंचकर अमेरिकी दल ने कुपोषित बच्चों के दर्द को बांटने की कोशिश की। छात्र-छात्राओं का यह दल 19 सितंबर तक जिले में प्रवास करेगा। दल के साथ दो प्रोफेसर भी मौजूद हैं।

देहात संस्था के कार्यकारी अध्यक्ष जितेंद्र चतुर्वेदी के नेतृत्व में अमेरिका के न्यूयॉर्क की एना, ऐलन, सोफिया, प्रनव, केविन, ऐमिली, वेला, शेरा, रोजी समेत 30 छात्र-छात्राओं का दल जिला अस्पताल पहुंचा। उन्होंने आपातकालीन कक्ष, वाह्य रोगी विभाग, चिल्ड्रेन वार्ड, पोषण पुनर्वास केंद्र एवं टीकाकरण कक्ष, सोनाग्राफी, परिवार नियोजन परामर्श केंद्र समेत सामान्य व प्राइवेट वार्डों का भ्रमण किया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने पोषण पुनर्वास केंद्र में मौजूद चिकित्सक डॉ.रूपम अग्रवाल व डायटीशियन भाग्यश्री व केयर टेकर नेहा से उन्होंने पोषण पुनर्वास केंद्र में मिलने वाली डाइट के बारे में जानकारी ली। दल के साथ प्रोफेसर रोज मैरी तथा डैमिनेक के साथ सहयोगी आबिद रजा व राजश्री मौजूद रहे। इस मौके पर सत्येंद्र पांडेय भी मौजूद रहे।