विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 11, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सेवा से भाविप ने समाज में बनायी पहचान

By Edited By:
Published: Tue, 11 Jun 2013 01:02 AM (IST)

News Article Hero Image

बहराइच : सामाजिक सरोकारों से जुड़कर भारत विकास परिषद ने अपनी अलग पहचान बनायी है। रविवार की रात परिषद का 19वां दायित्व ग्रहण समारोह अभिनंदन वेंकट हाल में आयोजित हुआ। 21 नए सदस्यों को शपथ दिलायी गयी।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय संयुक्त मंत्री राजेंद्र बहादुर श्रीवास्तव व विशिष्ट अतिथि हृदयेश कुमार वाजपेयी रहे। मुख्य अतिथि ने कहा कि परिषद ने समाज के लिए रचनात्मक कार्य कर अपनी अलग छाप छोड़ी है। परिषद की प्राथमिकता में सामाजिक सरोकार सर्वोच्च हैं। उन्होंने कहा कि बहराइच शाखा ने सदस्यों का विस्तार करते हुए प्रदेश में सबसे बड़ी शाखा का गौरव प्राप्त किया है। दायित्व ग्रहण समारोह में 21 नए सदस्यों के साथ सुशील ड्रोलिया ने अध्यक्ष, निकुंज केडिया ने सचिव व अजय ड्रोलिया ने कोषाध्यक्ष पद की शपथ ली। कार्यक्रम का संचालन अनुपमा जायसवाल ने किया। इस मौके पर कैलाशनाथ डालमिया, राकेश रस्तोगी, शीतल प्रसाद अग्रवाल, राकेश दोचानिया, दाऊ जी, अमित टंडन, प्रमोद पोद्दार, सतीश केडिया, पंकज शर्मा, बैजनाथ निमेश, हैप्पी, मयंक, विक्की, आशीष कंसल, मुरली मनोहर मातनहेलिया सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।