विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 11, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दुष्कर्म कर महिला को जंगल में छोड़ा

By Edited By:
Published: Mon, 11 Aug 2014 06:20 PM (IST)

News Article Hero Image

बदायूं : गैर प्रांत की महिला से कोई दुष्कर्म करने के बाद उसे सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में छोड़ गया। गांव के बाहर बेसुध मिली महिला को एक महिला अपने घर पर ले आई। जहां उससे पूछताछ की गई, लेकिन उसकी भाषा किसी की समझ में नहीं आई। गांव में महिला को लेकर तमाशबीनों की भीड़ लग गई। कई युवक उसे अपने साथ रखना चाहते थे। सूचना पर पहुंची महिला पुलिस उसे अपने थाने ले आई, जहां उससे पूछताछ की जा रही है। लेकिन पुलिस की समझ में भी उसकी भाषा नहीं आ रही है।

तीन दिन पहले सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के गांव मझिया के पास कोई एक गैर प्रांत की महिला को दुष्कर्म करने के बाद छोड़ गया। शाम के वक्त महिलाएं खेतों की ओर गई, तो खेत में पड़ी उस महिला पर नजर पड़ गई। गांव की ही एक महिला उसको उठाकर अपने घर ले आई। सूचना पर पर गांव के तमाम लोग उस महिला के घर पहुंच गए। तमाशबीनों ने उससे जानकारी ली तो भाषा समझ में न आ पाने की वजह से कोई कुछ समझ नहीं पाया। इसी दौरान गांव की ही एक गैर प्रांत की महिला को बुलाया गया, जिसने उसकी भाषा को कुछ समझा तो बताया कि कोई युवक उसे नशे का इंजेक्शन देकर दुष्कर्म करने के बाद उसे छोड़ गया है। इसके अलावा ज्यादा जानकारी वह भी नहीं बता पाई। गांव के चौकीदार ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर एक सिपाही पहुंचा, लेकिन वह महिला को अपने साथ नहीं लाया। रविवार की सुबह महिला एसओ सुनीता मिश्रा पुलिस फोर्स के साथ गांव पहुंच गई। जहां उससे जानकारी ली, लेकिन वह कुछ भी नहीं समझ पाई। महिला को थाने लाया गया है। पुलिस दुष्कर्म करने वाले की तलाश में लगी है।