यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 18, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
महिला की संदिग्ध अवस्था में मौत

बदायूं : वजीरगंज : थाना क्षेत्र के कस्बा सैदपुर में एक विवाहिता रहस्मय परिस्थितियों में झुलस गई थी। उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। मृतका के भाई ने पति समेत छह लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।
बीते गुरूवार को सैदपुर के नई बस्ती निवासी मोहम्मद युसुफ की पत्नी शाहीन (27) कमरे में रहस्मय परिस्थितियों में लगी आग में गंभीर रूप से झुलस गई थी। इसको अलीगढ़ के मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया था। शुक्रवार को उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे मृतका के भाई शाहरून निवासी हथरा ने पति समेत छह लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने शनिवार को आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया।