यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 11, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
तमंचे के बल पर किशोरी से दुष्कर्म

बदायूं : सहसवान नगर में एक किशोरी को अकेला पाकर दो युवक घुस आए। एक युवक ने तमंचा दिखाकर धमकी दी तो दूसरे ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
बीते गुरूवार को नगर के ही एक मुहल्ले की रहने वाली विधवा महिला कहीं गई हुई थी। घर में उसकी 15वर्षीय बेटी अकेली थी। इसी दौरान पड़ोस का रहने वाला नजाकत अपने साथी गुड्डू के साथ घर में घुस गया। गुड्डू के हाथ में तमंचा था। आरोप है कि गुड्डू ने उसके सीने पर तमंचा रख दिया और नजाकत ने उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना को अंजाम देने के बाद दोनों फरार हो गए। रविवार को पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
