विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 16, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

लाखों की बीएसएनएल केबल चोरी

By Edited By:
Published: Sat, 16 Jan 2016 11:34 PM (GMT+05:30)

बदायूं : सदर कोतवाली क्षेत्र में चोरों ने इस बार बीएसएनएल को निशाना बनाते हुए लाखों की केबल चोरी कर

News Article Hero Image

बदायूं : सदर कोतवाली क्षेत्र में चोरों ने इस बार बीएसएनएल को निशाना बनाते हुए लाखों की केबल चोरी कर ली। घटना की जानकारी होते ही बीएसएनएल अधिकारियों के होश उड़ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका-मुआयना कर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस चोरों की तलाश कर रही है। घटना के बाद मौके पर भेजी गई दूसरी केबल की रखवाली खुद ही बीएसएनएल कर्मचारी कर रहे हैं।

शहर के कैलाश टॉकीज के पास पुलिया निर्माण कार्य के चलते बीएसएनएल की काफी लाइनें क्षतिग्रस्त हो गई थीं। इस वजह से कई इलाकों की संचार सेवा ठप हुई तो बीएसएनएल के विभागीय अधिकारियों ने संज्ञान लेते हुए मौके पर टीम भेजकर केबलों को दुरुस्त कराने का प्रयास किया, लेकिन वह सफल नहीं हो सके। पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुकी केबल की जगह नई केबल बिछाने को मंगवाई गई। कुछ केबल तो लाइन में डाल दी गई बाकी केबल वहीं पर रखी हुई थी। केबल की कोई सुरक्षा न होने की वजह से शुक्रवार रात चोरों ने इसको निशाना बना लिया। चोरों ने पहले तो अंडर ग्राउंड लाइन में डाली गई नई केबल को बाहर निकाला इसके बाद बाहर रखी केबल को भी किसी गाड़ी में भरकर ले गए। शनिवार की सुबह बीएसएनएल कर्मी मौके पर पहुंचे तो केबल मौके पर न मिलने से उनके होश उड़ गए। मुख्य वजह थी कि निर्माण कार्यों की वजह से कई स्थानों पर पालिका प्रशासन को पहले ही लाखों का नुकसान झेलना पड़ा था ऐसे में लाखों की केबल चोरी होने की घटना से वह सकते में पड़ गए। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका-मुआयना करने के बाद चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। घटना के बाद मौके पर पड़ी केबिल की रखवाली खुद ही कर्मचारी कर रहे हैं। पुलिस ने भी इस घटना के बाद सरकारी संपत्ति की रखवाली को कदम उठाए हैं।

केबल चोरी की घटना से विभाग को काफी नुकसान हुआ है। मामले की रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है। मौके पर जहां भी विभागीय कार्य चल रहा है वहां पर खुद निगरानी रखने के भी निर्देश कर्मचारियों को दिए गए हैं। ताकि चोरी की घटना बच सके। साथ ही पुलिस से भी गश्त की मांग की गई है।

- एपी ¨सह, एसडीओ सिटी, बीएसएनएल

काफी महंगी होती है यह केबल। काफी नुकसान हो गया पर राहत की बात यह है कि आज संचार सही करा दिया है। सभी नंबर चालू हो गए हैं। तहरीर भी पुलिस को दे दी है।

-वीपी ¨सह यादव,

टीडीएम

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।