विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 02, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आजमगढ़ में दो बसों की टक्कर, एक की मौत

By amal chowdhuryEdited By:
Published: Wed, 02 Aug 2017 08:58 AM (IST)

राहत कार्य शुरू करने के साथ ही पुलिस को भी सूचना दी गई, मौके पर पहुंची गंभीरपुर पुलिस ने 108 पर फोन कर एम्बुलेंस को बुलाया।

आजमगढ़ में दो बसों की टक्कर, एक की मौत
आजमगढ़ में दो बसों की टक्कर, एक की मौत

आजमगढ़ (जेएनएन)। मंगलवार की रात रोडवेज की दो बसों में भीषण टक्कर हो गई। दोनों बसों की इस आमने-सामने टक्कर में एक यात्री की मौत हो गई और दो दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए। हादसा आजमगढ़ के गंभीरपुर थाना क्षेत्र के अमौड़ा के पास हुआ। घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस भीषण हादसे में दोनों बसों के आगे के हिस्से के परखच्चे उड़ गए।

पुलिस के मुताबिक दोहरीघाट डिपो की बस आजमगढ़ से इलाहाबाद और सिविल लाइंस इलाहाबाद डिपो की बस इलाहाबाद से आजमगढ़ की ओर आ रही थी। अमौड़ा के पास अचानक दोनों के बीच भीषण टक्कर हो गई। हादसा के बाद यात्रियों के चीखने चिल्लाने की आवाज से पास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे।

यह भी पढ़ें: नवविवाहिताओं को योगी सरकार का तोहफा, 20 हजार रुपये और एक स्मार्टफोन

राहत कार्य शुरू करने के साथ ही पुलिस को भी सूचना दी गई। मौके पर पहुंची गंभीरपुर पुलिस ने 108 पर फोन कर एम्बुलेंस को बुलाया। तब तक आनन-फानन में दो दर्जन से अधिक घायलों को टेंपो में भर-भर के सदर अस्पताल भेजना शुरू किया गया। 108 एंबुलेंस से गंभीर रूप से घायल 10 यात्रियों को सदर अस्पताल पहुंचाया गया। थाना प्रभारी अखिलेश चंद्र पांडे के अनुसार हादसे में मृत यात्री की पहचान नहीं हो सकी है।

यह भी पढ़ें: स्ट्रेचर पर लेटे पिता से बेटों ने कराया संपत्ति का बंटवारा