यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 02, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
ठंड ने बरपाया कहर, दो की मौत

आजमगढ़ : बरदह कस्बे में शनिवार की देर रात ठंड लगने से युवक की मौत हो गई। शव का परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया। वहीं दीदारगंज क्षेत्र में एक महिला ने दम तोड़ दिया।
भीरा प्रतिनिधि के अनुसार गाजीपुर जनपद निवासी राकेश (30) पुत्र हरिराम पिछले छह वषरें से अपनी पत्नी चंदा देवी के साथ बरदह कस्बा स्थित ससुराल में रहता था। राकेश फेरी लगाकर कपड़े का व्यवसाय करता था। शनिवार की देर रात राकेश के पेट में अचानक दर्द होने लगा। पत्नी चंदा उसे लेकर चिकित्सक के पास गई, वहा दवा लेकर दोनों घर चले आए। देर रात राकेश की हालत अचानक पुन: खराब हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर 108 एम्बुलेंस मौके पर पहुंची। एम्बुलेंस में मौजूद ईएमटी द्वारा राकेश को मृत घोषित कर दिया गया। मृतक दो पुत्रों का पिता था। दीदारगंज प्रतिनिधि के अनुसार स्थानीय थाना क्षेत्र के कुशलगाव निवासी भानमती (52) पत्नी सीताराम की रविवार की दोपहर ठंड लगने से मौत हो गई।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर
