विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 07, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

महिला व जेठ को पीटकर लूट, मुकदमा दर्ज

By JagranEdited By:
Published: Sat, 07 Oct 2017 06:25 PM (IST)

संवाद सहयोगी, अजीतमल : अजीतमल कोतवाली क्षेत्र में अनंतराम ओवरब्रिज के पास सर्विस रोड पर बाइक स

महिला व जेठ को पीटकर लूट, मुकदमा दर्ज
महिला व जेठ को पीटकर लूट, मुकदमा दर्ज

संवाद सहयोगी, अजीतमल : अजीतमल कोतवाली क्षेत्र में अनंतराम ओवरब्रिज के पास सर्विस रोड पर बाइक सवार बदमाशों ने महिला व उसके जेठ को मारपीट कर चेन व रुपये लूट लिए थे। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर एक संदिग्ध को हिरासत में ले लिया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

इटावा थाना बकेवर के गांव ब्रह्मौरा निवासी जगदीश भदौरिया अपने छोटे भाई शिवजीत की पत्नी ममता के साथ शुक्रवार रात बाइक से कानपुर से अपने घर जा रहे थे। वह अनंतराम ओवरब्रिज के पास सर्विस रोड पर पहुंचे। तभी पीछे से पहुंचे एक बाइक पर तीन बदमाशों ने ओवरटेक कर उन्हें रोक लिया तथा उनसे लूटपाट करने लगे। विरोध करने पर बदमाशों ने उनके साथ मारपीट कर दी। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीणों के आ जाने पर बदमाश चेन व नकदी आदि लूटकर भाग गए थे। बदमाश ग्रामीणों से घिरा जान अपनी बाइक छोड़ गए थे। बाइक पर इटावा का नंबर लिखा है। पीड़ित जगदीश ने शनिवार को कोतवाली पुलिस को घटना की तहरीर दी। पुलिस ने लुटेरों की बाइक को अपने कब्जे में ले लिया तथा एक संदिग्ध को कोतवाली ले आई। वहां उससे पूछताछ की जा रही है। कोतवाली प्रभारी जितेंद्र कुमार ¨सह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।