विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 20, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सर्दी लगने से महिला समेत दो ने तोड़ा दम

By Edited By:
Published: Fri, 20 Dec 2013 06:55 PM (GMT+05:30)Updated: Fri, 20 Dec 2013 06:56 PM (GMT+05:30)

News Article Hero Image

औरैया, हमारे प्रतिनिधि : मौसम के अचानक तेवर बदलने से बढ़ी ठंड लोगों के लिए जानलेवा साबित हो रही है। शहर के दो अलग-अलग मोहल्लों में गुरुवार रात महिला समेत दो की हालत ठंड लगने से बिगड़ गई। दोनों को परिजन जिला अस्पताल लाए, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया।

मोहल्ला बनारसीदास निवासी 45 वर्षीय सुरेश चंद्र की देर रात अचानक हालत बिगड़ गई। परिजनों के मुताबिक सर्दी के चलते उनके शरीर में अचानक कंपन होने लगा। आनन-फानन उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। उधर मोहल्ला गुरुहाई निवासी 72 वर्षीय श्रीमती सुशीला गुप्ता की हालत सर्दी के चलते बिगड़ गई। परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां तड़के उन्होंने दम तोड़ दिया। चिकित्सकों का कहना है कि प्रथम दृष्टया कोल्ड अटैक का मामला नजर आया है। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया है जिसके चलते इस बात की पुष्टि नहीं हो सकी है। उधर तहसीलदार रामनयन का कहना है कि जनपद में फिलहाल सर्दी से किसी मौत का मामला सामने नहीं आया है। बताते चलें कि गत दिवस दिबियापुर व फफूंद क्षेत्र में भी एक-एक व्यक्ति की मौत ठंड के चलते हो गई थी।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर