विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 02, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

फिर तना कोहरा, सर्दी से एक ने दम तोड़ा

By Edited By:
Published: Wed, 02 Jan 2013 06:15 PM (GMT+05:30)Updated: Wed, 02 Jan 2013 06:17 PM (GMT+05:30)

News Article Hero Image

औरैया, कार्यालय प्रतिनिधि : तीन दिन की राहत के बाद बुधवार सुबह फिर कोहरे की घनी चादर तन गई, साथ ही सर्द हवाएं आफत बन गई। बिधूना क्षेत्र में सर्दी से एक युवक की मौत हो गई। जिले में अब तक सर्दी से तीन मौतें हो चुकी हैं। आज फिर ट्रेनें विलंबित हुई और सड़कों पर वाहन रेंगते नजर आए।

पिछले तीन दिनों में सर्द हवाएं जरूर समस्या रहीं, लेकिन कोहरा व बदली से लोगों को निजात रही, लेकिन बुधवार को लोग सुबह जागे तो घना कोहरा छाया हुआ था और तेज रफ्तार के साथ सर्द हवाएं बह रही थीं। जिससे अधिकतर लोग बाहर निकलने की हिम्मत नहीं जुटा पाए। सबसे ज्यादा प्रभाव ट्रेनों के संचालन पर पड़ा। कई ट्रेनें घंटों विलंबित हुई जिससे यात्रियों को खासी परेशानी हुई। खासतौर से रेलवे स्टेशनों पर खुले में बैठकर उन्हें सर्द हवाओं के बीच ट्रेनों का इंतजार करना पड़ा। यही नहीं सड़कों पर भी वाहन बेहद कम गति से चल रहे थे और उन्हें गन्तव्य का रास्ता तय करने में काफी समय खर्च करना पड़ा। हालांकि 10 बजे के आसपास कोहरा पूरी तरह छट गया और धूप खिली लेकिन दोपहर बाद बदली छा जाने से फिर मुसीबत बढ़ गई। दिन भर खासी गलन रहने से भी परेशानी रही। बुधवार को न्यूनतम पारा 4 डिग्री सेल्सियस व अधिकतम पारा 17.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

बिधूना प्रतिनिधि के अनुसार : क्षेत्र में सर्दी का प्रकोप परेशानी का सबब बना हुआ है। गत रात्रि सर्दी लग जाने से एक युवक की मौत हो गई। गांव बरुआ निवासी 35 वर्षीय किसान गिरीश को रात में तेज सर्दी लगी तो वह गली में आकर जल रहे अलाव में तापने लगा। परिजनों के अनुसार तापने के दौरान ही वह बेहोश होकर गिर पड़ा जिससे उसकी मौत हो गई। कोतवाली पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जिले भर में सर्दी से अब तक तीन मौतें हो चुकी हैं।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।