विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 01, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

हाथरस में बस व कार की दुर्घटना में छह की मौत, तीन घायल

By Dharmendra PandeyEdited By:
Published: Thu, 01 Jun 2017 10:22 AM (IST)

हाथरस के सादाबाद में एक्सप्रेस वे पर तड़के करीब तीन-चार बजे उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (रोडवेज) की बस ...और पढ़ें

हाथरस में बस व कार की दुर्घटना में छह की मौत, तीन घायल
हाथरस में बस व कार की दुर्घटना में छह की मौत, तीन घायल

हाथरस (जेएनएन)। दिल्ली से आगरा जा रही कार की आज तड़के रोडवेज बस से टक्कर में छह लोगों की मौत हो गई। इस दुर्घटना में तीन लोग घायल भी हैं। जिनमें दो की हालत गंभीर बनी है। 

हाथरस के सादाबाद में एक्सप्रेस वे पर तड़के करीब तीन-चार बजे उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (रोडवेज) की बस तथा कार की सीधी टक्कर में छह लोगों की मौत हो गई। सभी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मृतकों में तीन पुरुष, एक महिला व दो किशोरी हैं। यह लोग कार से दिल्ली से आगरा जा रहे थे। यह हादसा गांव मिडवाली पर हुआ। मृतक फिरोजाबाद के रहने वाले थे। सभी लोग वृंदावन से दर्शन कर लौट रहे थे। हादसे की खबर पर परिवार के लोग सादाबाद पहुंचे है। 

मृतकों में हीरा (15 वर्ष)पुत्र मुरारी , सपना (10) पुत्री मुरारी, मनीषा (40) पत्नी मुरारी, विपिन(20) पुत्र मुरारी, हीरो (16) पुत्र मुरारी निवासी, नगला अमान थाना नारखी फिरोजाबाद तथा संदीप पुत्र जगदीश छतरपुर मध्य प्रदेश। घायलों में संगीता (26 वर्ष) पत्नी संदीप निकट सब्जी मंडी छतरपुर, मध्य प्रदेश, गुड्डा (दो वर्ष) पुत्र संदीप, छतरपुर तथा घूरा (15 वर्ष) पुत्र गिरीश 15 छतरपुर मध्य प्रदेश हैं।