विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 19, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

लव जिहाद की पीड़िता का गर्भपात कराने वाली पकड़ी

By Edited By:
Published: Fri, 19 Sep 2014 09:20 PM (IST)

News Article Hero Image

अमरोहा। गजरौला में लव जिहाद के मामले में युवती का गर्भपात कराने की आरोपी महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। शुक्रवार को उसे जेल भेज दिया गया। इस मामले में पुलिस आरोपी युवक को पहले ही जेल भेज चुकी है। जबकि एक महिला अभी तक पुलिस पकड़ से दूर है।

काबिलेगौर है कि पिछले दिनों कस्बे में लव जिहाद का मामला प्रकाश में आया था। गजरौला के मुहल्ला बसंत विहार कालोनी में रहने वाले शमशुद्दीन ने अलीगढ़ की युवती का धर्म परिवर्तन करा कर शादी कर ली थी। युवती घर से नाराज होकर निकली थी। मामला खुला तो पुलिस ने शमशुद्दीन, उसकी पत्नी व युवती का गर्भपात कराने वाली नौगावां सादात की महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। अदालत के आदेश पर युवती परिजनों को सौंप दी गई थी तथा शमशुद्दीन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। अभी तक दोनों आरोपी महिलाएं पुलिस पकड़ से दूर थीं। अब शुक्रवार को थाना पुलिस ने युवती का गर्भपात कराने की आरोपी नौगावां सादात निवासी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। जिसे जेल भेज दिया गया है।

-------आसिफ अली-----------

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।