विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 13, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पुलिस ने धार्मिक स्थल को कब्जा मुक्त कराया

By Edited By:
Published: Thu, 13 Mar 2014 01:34 AM (IST)Updated: Thu, 13 Mar 2014 01:37 AM (IST)

News Article Hero Image

अमरोहा। नौगावां सादात

धार्मिक स्थल पर कब्जा करने के बाद गांव में तनाव बन गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने निर्माण कार्य ध्वस्त करा दिया है। आरोपी घर से भाग गया है। दूसरे संप्रदाय के लोगों ने जिलाधिकारी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।

मामला थाना क्षेत्र के गांव कौराल का है। यहां पर स्थित धार्मिक स्थल है। सोमवार शाम को गांव के ही दूसरे संप्रदाय के व्यक्ति ने अपने मकान का निर्माण करते समय धार्मिक स्थल को उसकी चाहरदीवारी के भीतर ले लिया। सुबह को जब गांव के लोगों को पता चला तो तनाव फैल गया। पहले तो गांव में ही मामले को निपटाने की कोशिश की गई, लेकिन बात नहीं बनी तो उन्होंने मामले की सूचना पुलिस को दी।

मंगलवार शाम को थाना पुलिस मौके पर पहुंची तथा मौका मुआयना किया। धार्मिक स्थल चाहरदीवारी के भीतर था। लिहाजा मंगलवार रात को ही पुलिस ने जेसीबी मंगवा कर निर्माण को ध्वस्त करा दिया है। पुलिस की कार्रवाई होने पर आरोपी भाग निकला। बुधवार को इस मामले में कौराल के ग्रामीणों ने जिलाधिकारी भवनाथ से शिकायत कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। शिकायत करने वालों में राजेश कुमार, ज्ञानप्रकाश, नरेश, पंकज त्यागी, विजय कुमार, अर्जुन सिंह, मामेंद्र कुमार, सतीश चंद्र, प्रमोद कुमार, कपिल, सुकेश सिंह शामिल थे।

--