विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 04, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अच्छी खबर: यूपी बोर्ड के टॉपर करें आवेदन, मिलेगी स्कॉलरशिप

By amal chowdhuryEdited By:
Published: Tue, 04 Jul 2017 09:14 AM (IST)

वेबसाइट पर सभी छात्र-छात्राएं विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं, सभी छात्र-छात्राएं अपना आधार नंबर अपने राष्ट्रीयकृत बैंक खाता संख्या से लिंक अवश्य कराएं।

अच्छी खबर: यूपी बोर्ड के टॉपर करें आवेदन, मिलेगी स्कॉलरशिप
अच्छी खबर: यूपी बोर्ड के टॉपर करें आवेदन, मिलेगी स्कॉलरशिप

इलाहाबाद (जेएनएन)। यूपी बोर्ड की 2017 इंटरमीडिएट परीक्षा में सफल हुए टॉपरों के लिए एक अच्छी खबर है। इन छात्रों को 10 हजार रुपये बतौर स्कॉलरशिप दी जाएगी। 11,460 मेधावियों को केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय की ओर से यह रकम दी जाएगी। विज्ञान, वाणिज्य और मानविकी वर्ग के ऐसे मेधावी छात्र जो किसी भी उच्च शिक्षा संस्थान में नियमित रूप से अध्ययनरत हों, वे ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

चयनित छात्र-छात्राओं को प्रति वर्ष उच्च शिक्षा के लिए 10 हजार रुपए की छात्रवृत्ति मिलेगी। यूपी बोर्ड की सचिव नीना श्रीवास्तव ने बताया कि पात्र छात्र-छात्राओं का विवरण मानव संसाधन विकास मंत्रालय की वेबसाइट www.scholarships.gov.in पर उपलब्ध है। वेबसाइट पर सभी छात्र-छात्राएं विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। सभी छात्र-छात्राएं अपना आधार नंबर अपने राष्ट्रीयकृत बैंक खाता संख्या से लिंक अवश्य कराएं।

यह भी पढ़ें: फॉरेंसिक रिपोर्ट में खुलासा, लखनऊ में हुए तेजाब हमले की कहानी गलत

आधार कार्ड खाता संख्या लिंक न होने पर आवेदन पत्र निरस्त हो जाएंगे। पूर्व के वर्षों 2015 व 2016 में छात्रवृत्ति प्राप्त करने वााले छात्र-छात्राएं अपनी स्कालरशिप नवीनीकरण कराने के लिए भी वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें: ट्रांसफर के बाद सीओ श्रेष्ठा सिंह ने फेसबुक पेज पर पोस्ट किया शेर