विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 25, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

वेटिंग हाल में ही टूट गया दम

By Edited By:
Published: Sat, 25 May 2013 09:20 PM (IST)Updated: Sat, 25 May 2013 09:21 PM (IST)

News Article Hero Image

इलाहाबाद : नैनी जंक्शन के वेटिंग हाल में लू लगने से एक अधेड़ की मौत हो गयी। शनिवार को पहुंचे परिजनों की शिनाख्त के बाद शव का पोस्टमार्टम हुआ।

बिहार के भोजपुर का रहने वाले शिवमुनि सिंह (53) अपने इलाज के लिए शुक्रवार को लाल किला एक्सप्रेस से नैनी लेप्रसी मिशन अस्पताल आए थे। धूप अधिक होने के कारण वह नैनी स्टेशन के वेटिंग हाल में ही रूक गए। यहां कुछ देर बाद उसकी हालत बिगड़ी और देखते ही देखते उनकी मौत हो गयी। सूचना मिलने पर पुलिस ने उन्हें स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल भेजा। उनके पास मिले कागजात के आधार पर परिजनों को सूचना दी गयी। मृतक तीन भाइयों में बड़े थे और उनकी चार संतानें हैं। पत्‍‌नी राजकुमारी बच्चों के साथ शाम को इलाहाबाद पहुंच गईं। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर