यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 08, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
दम्माम पहुंचा दुर्गेश, जल्द भरेगा भारत के लिए उड़ान
अलीगढ़ : सऊदी अरब में फंसे दुर्गेश जल्द भारत लौटने की उम्मीद बढ़ गई है। अच्छी बात यह है ि

अलीगढ़ : सऊदी अरब में फंसे दुर्गेश जल्द भारत लौटने की उम्मीद बढ़ गई है। अच्छी बात यह है कि वह दम्माम पहुंच गया है। कागजी कार्रवाई पूरी की जा रही है, उसके बाद ही दुर्गेश भारत के लिए उड़ान भरेगा।
तीन माह से दुर्गेश रियाद में हैं। वहां वह बनारस के महताब के पास रह रहा है। दुबई से उसकी मदद अलीगढ़ के रूपेश पाठक कर रहे हैं। इन की मदद से ही बात यहां तक पहुंची है। भारतीय दूतावास ने दुर्गेश को दम्माम के रास्ते भारत भेजने संबंधी पत्र दिया था। इसके बाद से उसे दम्माम भेजने की तैयारी शुरू हो गई थी। खबर ये मिली है कि रविवार को दुर्गेश दम्माम पहुंच गया। वहां से उसे भारत भेजने के लिए कागजी कार्रवाई पूरी की जा रही है। उम्मीद है कि जल्द अपने परिवार के बीच होगा।
