Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अलीगढ़ में सांप्रदायिक तनाव, फूंका गया घर

    By Dharmendra PandeyEdited By:
    Updated: Tue, 18 Jul 2017 10:10 AM (IST)

    अलीगढ़ के जलाली में आज तड़के ही दो संप्रदाय के लोग आमने-सामने हो गए। मुस्लिमों पर दूसरे संप्रदाय के लोगों के मकान को आग के हवाले करने का आरोप है। इस आग में चार महिलाएं झुलसी गई।

    अलीगढ़ में सांप्रदायिक तनाव, फूंका गया घर

    अलीगढ़ (जेएनएन)। एटीएम के पास बैंककर्मियों से 34 लाख की लूट के 12 घंटे के अंदर ही अलीगढ़ एक बार फिर चर्चा में है। यहां के जलाली में एक संप्रदाय के लोगों ने दूसरे संप्रदाय के लोगों पर मकान में आग के हवाले करने के साथ महिलाओं से अभद्रता करने का आरोप है। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अलीगढ़ के जलाली में आज तड़के ही दो संप्रदाय के लोग आमने-सामने हो गए। मुस्लिमों पर दूसरे संप्रदाय के लोगों के मकान को आग के हवाले करने का आरोप है। इस आग में चार महिलाएं झुलसी गई है। 

    इस विवाद की जड़ कल खेत पर बोरिंग को लेकर झड़प को माना जा रहा है। आरोप है कि बाचा राम के खेत पर पास के खेत मालिक अबरार, आबाद व निजाम बोरिंग करा रहे थे । इसका विरोध करने पर विवाद हो गया।

    आज अबरार, निजाम, आबाद सहित 10-12 लोग बाचा राम के अबुल फजल मोहल्ला के घर आये और मारपीट करने के बाद घर को आग लगा दी। इस दौरान महिलाओं से भी अभद्रता की गई। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस माहौल को नियंत्रण करने के प्रयास में है। 

    comedy show banner
    comedy show banner