विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 27, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

लव जेहाद की शिकार युवती पर मुकदमा

By Edited By:
Published: Sun, 27 Mar 2016 01:55 AM (GMT+05:30)

जागरण संवाददाता, अलीगढ़ : लव जेहाद की शिकार बनी युवती पर ही सिविल लाइंस पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया

News Article Hero Image

जागरण संवाददाता, अलीगढ़ : लव जेहाद की शिकार बनी युवती पर ही सिविल लाइंस पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। इससे ¨हदूवादी संगठनों का गुस्सा भड़क सकता है। पश्चिम बंगाल की इस युवती ने यहां के युवक पर धर्मातरण कराकर उसका शारीरिक शोषण करने समेत कई गंभीर आरोप लगाए थे। वह शुक्रवार को आरोपी से मारपीट कर थाने पहुंची थी।

पश्चिम बंगाल की इस युवती के पिता की मौत हो चुकी है। परिवार में मां व एक भाई है। युवती की मानें तो पांच साल पहले एक मिस्ड कॉल के जरिये वह आरोपी के संपर्क में आई थी, उसने खुद को फैशन डिजाइनर बताकर गोवा में नौकरी लगवाने का उसे ऑफर दिया था। वह 14 सितंबर-15 को गोवा पहुंची, जहां युवक ने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए, जिससे वह गर्भवती हो गई। 27 अक्टूबर को उसे अलीगढ़ बुला लिया गया। यहां धर्म परिवर्तन कराकर आरोपी ने उससे निकाह कर लिया। धर्म परिवर्तन से मना करने पर धमकी दी गईं। आरोप है कि पति उसे दोस्तों के सामने परोसने के लिए मजबूर करने लगा तो 25 मार्च को वह उसके चंगुल से भाग निकली। युवती पुलिस की हिरासत में है। शनिवार को दीनदयाल अस्पताल में उसका मेडिकल परीक्षण कराया गया।

मेयर को बताई आपबीती

पीड़ित युवती से शनिवार को महापौर शकुंतला भारती ने दीनदयाल अस्पताल पहुंचकर मुलाकात की और हर संभव मदद का भरोसा दिया। पीड़िता ने उनके सामने भी जबरन धर्मातरण व शारीरिक शोषण की बात दोहराई। भाजपा व ¨हदूवादी संगठनों के नेताओं के साथ पहुंची महापौर को पीड़िता ने बताया कि पति के चंगुल से निकलकर वह जमालपुर चौकी पहुंची। आरोप लगाया कि चौकी प्रभारी अहमद हसन ने मेहर लेकर समझौता करने का दबाव बनाया। समझौता न करने पर जेल की हवा खिलाने की धमकी दी। पीड़िता ने महापौर से आरोपी पति के खिलाफ कार्रवाई कराने और उसके घर पहुंचाने की गुहार लगाई।

भाई से बात कर रो पड़ी

महापौर ने फोन पर युवती की उसके भाई से बात कराई तो वह रो पड़ी। उसने माना कि उसका फैसला गलत था। यदि उसने परिवार की बात मानी होती तो यह दिन देखना न पड़ता।

न्याय न मिला तो आंदोलन

महापौर के अनुसार, इस मामले में चौकी प्रभारी अहमद हसन की भूमिका संदिग्ध है। आरोपियों को सजा व पीड़िता को न्याय न मिला तो भाजपा व ¨हदूवादी संगठन आंदोलन को बाध्य होंगे। महापौर के साथ मानव महाजन, तेज प्रकाश, शोभित वाष्र्णेय, सुशील हल्ला, सौरभ माहेश्वरी, ब्रजेश कंटक, बिजेंद्र सैनी, राजेंद्र शर्मा, प्रमोद सिंघल, सुंदरलाल सोनकर, अजय गुप्ता मौजूद रहे।

दारोगा पर आरोप, तहरीर दी

युवती के धर्मातरण प्रकरण में ¨हदूवादी नेताओं ने सिविल लाइंस थाने के एक दारोगा पर आरोप लगाए हैं। अखिल भारत ¨हदू महासभा की राष्ट्रीय सचिव डॉ. पूजा शकुन पांडेय ने तहरीर भी दी है। तहरीर में कहा है कि शनिवार सुबह 11 बजे उनके मोबाइल पर पीड़िता के नंबर से मैसेज आया। लिखा था 'पूजा दी, कल मेरे भाई को आरोपी के भाई ने कॉल करके धमकी दी है कि वो मुझे मार देंगे, रात को मकान मालिक और एक दारोगा ने मुझसे कहा कि तलाक देकर मेहर के पैसे ले लूं, वरना जेल जाना होगा। प्लीज मुझे बताएं मैं क्या करूं।' राष्ट्रीय सचिव ने कहा कि पुलिस के संरक्षण मे युवती को धमकाना गंभीर है। इस पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाए। विहिप के महानगर मंत्री तेज प्रकाश शर्मा ने युवती को धमकी देने की निंदा करते हुए कार्रवाई की मांग की है। कार्यकारी महानगर अध्यक्ष देवसुमन गोयल ने आरोप लगाया है कि कि युवती पर समझौते को दबाव बनाया जा रहा है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।