विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 21, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कलुवा गांव में ठंड से मजदूर की मौत

By Edited By:
Published: Tue, 21 Jan 2014 02:04 AM (IST)Updated: Tue, 21 Jan 2014 02:06 AM (IST)

News Article Hero Image

अलीगढ़ : कलुवा गांव में कड़ाके की ठंड के चलते एक मजदूर की मौत हो गई। जबकि तहसील प्रशासन मजदूर की मौत का कारण दौरा पड़ना बता रहा है। गांव के अग्निदेव उर्फ अनंग लाल (35) की आर्थिक स्थिति दयनीय है। वह गांव में ही मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार का लालन पोषण कर रहा था। रोज की तरह काम से लौटने के बाद रविवार की रात घर में आकर सो गया। रात में पड़ी कड़ाके की ठंड से उसका शरीर अकड़ गया और सोमवार को उसकी मौत हो गई। ठंड से मौत की खबर पर बरौली विधायक दलवीर सिंह ने प्रभारी डीएम व सीडीओ शमीम अहमद खां को फोन पर जानकारी दी तो गांव में हल्का लेखपाल चंद्रमोहन व कानूनगो पंकज गुप्ता, पंचायत सेक्रेटरी दिग्विजय सिंह आदि गांव पहुंच गए। उन्होंने ग्राम प्रधान डा. नेमपाल सिंह व पूर्व प्रधान ओमप्रकाश सिंह आदि के सहयोग से मृतक की पत्‍‌नी व बच्चों को आर्थिक सहायता के रूप में 11 हजार रुपये दिए तथा उसका अंतिम संस्कार कराया। तहसीलदार जलालुद्दीन सैफी ने बताया युवक की मौत ठंड से नहीं हुई। उन्होंने बताया कि उसे रविवार को दिन में फिर रात दौरा पड़ा था, जिससे उसकी मौत हुई है। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम नही कराया अन्यथा मौत का कारण स्पष्ट हो जाता।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर