विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 28, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दरोगा की सरकारी पिस्टल से चली गोली, साली घायल

By Edited By:
Published: Sun, 28 Apr 2013 02:27 AM (IST)Updated: Sun, 28 Apr 2013 02:28 AM (IST)

News Article Hero Image

कार्यालय संवाददाता, अलीगढ़ : विवेक विहार में सगाई समारोह में खुशियां उस समय काफूर हो गई, जब दरोगा की सरकारी पिस्टल से गोली चल गई और उनकी साली घायल हो गई।

विवेक विहार निवासी भूपसिंह के बेटे सतेन्द्र की शादी 29 अप्रैल को है। शनिवार को सगाई समारोह चल रहा था। भूपसिंह के दामाद दरोगा सुनील कुमार टुंडला से आए हैं। बताया जाता है कि नाच गाने के दौरान दरोगा ने अपनी पिस्टल से चली गोली साली राजशिखा के पेट में लग गई। परिजन उसे कार से अस्पताल ले जा रहे थे मगर जयगंज में का खराब हो गई तो रिक्शे से लेकर भागे। जिला अस्पताल से उसे मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। थाना प्रभारी मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि सुनील कुमार टुंडला में दरोगा है। गोली उनकी सरकारी पिस्टल से चली थी, उनसे पूछताछ चल रही है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर