विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 02, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ठंड ने ली एक और जान

By Edited By:
Published: Wed, 02 Jan 2013 02:30 AM (GMT+05:30)Updated: Wed, 02 Jan 2013 02:31 AM (GMT+05:30)

News Article Hero Image

अलीगढ़ : ठंड ने एक और गरीब की जान ले ली। वह रोज सासनीगेट चौराहे पर केले की ढकेल लगाता था। शाम ढलते ही गलन इस कदर बढ़ी कि गरीब से ठंड सही नहीं गई। केले बेचते-बेचते उसके प्राण निकल गए। आसपास के ढकेल वालों के अनुसार मरने वाला सतीश शर्मा जवां के बड़ा गोपालपुर गांव का था। जानकारी मिलते ही सतीश के परिजन वहां आ गए। पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर