विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 04, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आगरा के पार्क में भैंस काटी, मंदिर के पास मिला मांस

By amal chowdhuryEdited By:
Published: Mon, 04 Sep 2017 10:42 AM (IST)

रावली महादेव मंदिर के पास एमजी रोड पर रविवार की दोपहर 12 बजे लोगों ने मांस का टुकड़ा और बकरे का कटा हुआ सिर पड़ा देखा।

आगरा के पार्क में भैंस काटी, मंदिर के पास मिला मांस
आगरा के पार्क में भैंस काटी, मंदिर के पास मिला मांस

आगरा (जागरण संवाददाता)। शाहगंज के सराय ख्वाजा में रविवार को पार्क की खाली पड़ी जगह पर भैंस काटने पर लोगों ने हंगामा कर दिया। पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। उधर, रावली महादेव मंदिर के पास एमजी रोड पर रविवार को अराजक तत्वों ने मांस फेंक दिया।

सराय ख्वाजा स्थित कुशवाहा कॉलोनी निवासी इखलाक ने रविवार की सुबह घर के सामने पार्क को खाली छोड़ी जगह पर भैंस की कुर्बानी कर दी। इससे लोगों में आक्रोश फैल गया। हिंदू संगठन के कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए। हंगामे की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने इखलाक को हिरासत में ले लिया। उसका पुलिस से कहना था कि घर में जगह न होने पर बाहर कुर्बानी की थी।

इंस्पेक्टर शाहगंज विनय कुमार ने बताया इखलाक का शांति भंग में चालान किया है। रावली महादेव मंदिर के पास एमजी रोड पर रविवार की दोपहर 12 बजे लोगों ने मांस का टुकड़ा और बकरे का कटा हुआ सिर पड़ा देखा। जानकारी होने पर हिंदू संगठन के लोग मौके पर जुट गए। उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस के मुताबिक अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी गई है।

यह भी पढ़ें: डॉ. प्रवीण तोगड़िया आज आगरा में दिलाएंगे राम मंदिर के लिए संकल्प

आसपास के लोगों से पूछताछ करने पर उनका कहना था कि बाइक सवार दो युवकों की पॉलीथीन फटने से मांस वहां गिर गया। मंदिर के सामने मांस डालकर माहौल खराब करने की सूचना पर पहुंचे शिवसैनिक की पुलिस ने नोंकझोक भी हुई।

यह भी पढ़ें: लखनऊ में स्कूलों का गोरखधंधा, मान्यता कक्षा पांच की पढ़ाई 12वीं तक