विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 07, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मायावती के खिलाफ एकजुट हो रही ताकतों से बसपा में खलबली

By amal chowdhuryEdited By:
Published: Mon, 07 Aug 2017 03:34 PM (IST)

बसपा से निष्कासित नसीमुद्दीन के पार्टी से बाहर होने के बाद बड़े मुस्लिम नेताओं के बसपा छोड़ने की चर्चाएं चलती रही थी।

मायावती के खिलाफ एकजुट हो रही ताकतों से बसपा में खलबली
मायावती के खिलाफ एकजुट हो रही ताकतों से बसपा में खलबली

आगरा (जागरण संवाददाता)। नसीमुद्दीन सिद्दीकी मायावती के खिलाफ ताकतों का गठन करने आठ अगस्त को आगरा आ रहे हैं। इससे बसपा पदाधिकारियों में खलबली मची हुई है। वे मुस्लिम कार्यकर्ताओं पर नजर रख रहे हैं। सिद्दीकी के नजदीकी बसपा के बड़े नेताओं से पार्टी पदाधिकारी संपर्क में हैं। उनसे आठ अगस्त को शहर से बाहर रहने के लिए कहा गया है।

बसपा से निष्कासित नसीमुद्दीन सिद्दीकी की मुस्लिम नेताओं से नजदीकी है। उनके पार्टी से बाहर होने के बाद बड़े मुस्लिम नेताओं के बसपा छोड़ने की चर्चाएं चलती रही थी। आठ अगस्त को नसीमुद्दीन सिद्दीकी और उनके बेटे अफजल सिद्दीकी के स्वागत के लिए पर्ल ब्लू होटल, फतेहाबाद रोड पर कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।

'उठो, जागो, सोचो' के संदेश के साथ बसपा के मुस्लिम कार्यकर्ताओं में सेंध लगाने की कोशिश की जाएगी। मुस्लिम और दलित वोट बैंक की ताकत को बसपा के समानांतर खड़ा करने की कोशिश होगी। इसके लिए बसपा के मुस्लिम और दलित कार्यकर्ताओं से संपर्क किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: आगरा विश्वविद्यालय में सामने आया करोड़ों का एफडी घोटाला

उधर, सिद्दीकी के कार्यक्रम को लेकर बसपा पदाधिकारी सतर्क हो गए हैं। बसपा के बड़े नेताओं पर भी नजर रखी जा रही है। बसपा जिलाध्यक्ष प्रमोद रैना ने बताया कि बसपा का कोई कार्यकर्ता बैठक में नहीं जाएगा।

यह भी पढ़ें: बाल कटवाए पार्लर में, फैला दी चोटी कटवा की अफवाह