विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 07, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

होर्डिंग में मोदी महाभारत के अर्जुन और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह कृष्ण

By Nawal MishraEdited By:
Published: Wed, 07 Dec 2016 10:21 PM (IST)Updated: Thu, 08 Dec 2016 10:25 PM (IST)

विपक्ष के निशाने से बैचेन भाजपाइयों ने आगरा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अर्जुन और राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को कृष्ण के रूप में दर्शाते हुए होर्डिंग लगा दिए।

News Article Hero Image

आगरा (जेएनएन)। नोटबंदी को लेकर विपक्ष के निशाने पर चल रही भाजपा को आज खुद उसके नेताओं ने ही बैचेन कर दिया। आगरा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अर्जुन और राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को कृष्ण के रूप में दर्शाते हुए होर्डिंग लगा दिए। शाम को इसकी चर्चा फैली, तो संगठन में खलबली मच गई, अब संबंधित नेताओं पर कार्रवाई की तैयारी हो रही है।

मोदी ने जनता को फकीर बनाया, जनता चुनाव में कंगाल बना देगी : मायावती

भाजपा विधानसभा चुनावों में जीत की कसरत में जुटी हुई है, लेकिन नेताओं और कार्यकर्ताओं को पार्टी की साफ हिदायत है कि वे प्रधानमंत्री का बहुत ज्यादा महिमा मंडन न करें। इसके बावजूद बुधवार को शहर में कई जगहों पर पार्टी के होर्डिंग दिखे। आगरा कैंट रेलवे स्टेशन के पास लगे होर्डिंग में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अर्जुन के अवतार में धनुष से तीर चलाते हुए रथ पर सवार दिखाए गए हैं, जबकि अमित शाह भगवान कृष्ण के स्वरूप में भाजपा का झंडा लगे रथ को हांक रहे हैं। नरेंद्र मोदी के तीर के निशाने पर भ्रष्टाचार, आतंकवाद और कालाधन को दर्शाया गया है। होर्डिंग पर परिवर्तन के पुरोधा शीर्षक भी लिखा गया है। नीचे पार्टी नेता पार्षद प्रमोद उपाध्याय, गोविंद चाहर, डीपी राठौर, विमल वर्मा आदि के फोटो भी लगे हैं। भाजपा महानगर अध्यक्ष विजय शिवहरे ने बताया कि यह पार्टी की परंपरा नहीं है। मामले में दोषी पाए जाने पर नेताओं के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

कैशलेस अर्थव्यवस्था की कोशिश में लगी भाजपा कहीं वोटलेस न हो जाए