यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 11, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
आगरा में रोडवेज और प्राइवेट बस में टक्कर, 4 की मौत
मौके पर पहुंचे अधिकारियों का कहना है कि मरने वालों की शिनाख्त अभी नहीं हो सकी है।

आगरा (जेएनएन)। मलपुरा क्षेत्र में पथौली नहर पर रोडवेज और प्राइवेट बस में तड़के हुई टक्कर। हादसे में प्राइवेट बस के चालक समेत चार लोगों की मौत की बात सामने आ रही है। वहीं दुर्घटना में करीब 20 लोग घायल बताए जा रहे हैं।
मौके पर पहुंचे अधिकारियों का कहना है कि मरने वालों की शिनाख्त अभी नहीं हो सकी है। घायलों में 16 को एसएन इमरजेंसी व अन्य को प्राइवेट अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। कन्नौज से अजमेर जा रह थे प्राइवेट बस में सवार लोग।
यह भी पढ़ें: भारत-नेपाल सीमा पर 6 जिंदा बम मिलने से मचा हड़कंप
जयपुर हाईवे पर किरावली की ओर से आ रही राजस्थान रोडवेज बस से भिड़ंत हुई जिसकी वजह से यह हादसा हुआ।
यह भी पढ़ें: छात्र को चार बार डसने वाली नागिन पर पांच हजार का ईनाम घोषित
