विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 02, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ताजगंज थाने के पास बवाल में 11 नामजद, दो गिरफ्तार

By JagranEdited By:
Published: Fri, 02 Jun 2017 09:09 PM (IST)

जागरण संवाददाता, आगरा: ताजगंज में थाने के पास गुरुवार रात को हुए बवाल में पुलिस ने 11 लोगों के खिलाफ

ताजगंज थाने के पास बवाल में 11 नामजद, दो गिरफ्तार
ताजगंज थाने के पास बवाल में 11 नामजद, दो गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, आगरा: ताजगंज में थाने के पास गुरुवार रात को हुए बवाल में पुलिस ने 11 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दो को गिरफ्तार कर लिया। तनाव को देखते हुए बस्ती में पुलिस फोर्स तैनात है।

ताजगंज के असद गली में गुरुवार रात को दवा लेने जा रही युवती से अल्पसंख्यक समाज के युवकों ने छेड़छाड़ की थी। विरोध पर उन्होंने घर पर हमला बोलकर पथराव किया था। इस मामले को लेकर क्षेत्र में सांप्रदायिक तनाव की स्थिति बनी हुई है। देर रात तक अधिकारी क्षेत्र में डटे रहे। बलवाइयों की तलाश में रातभर दबिश दी। इनमें से जावेद और शाहरुख को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। युवती के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने इस मामले में वसीम, जावेद, शाहरुख, मोहसिन, शाहिद और रासिद समेत 11 लोगों के खिलाफ बलवा, छेड़छाड़, पथराव और लोक व्यवस्था भंग करने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटना को लेकर अभी तनाव की स्थिति बनी हुई है। इंस्पेक्टर इंद्रजीत सिंह का कहना है कि गिरफ्तार दो अभियुक्तों को जेल भेज दिया गया है। अन्य की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।