विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 11, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

लव जेहाद की शिकार युवती से दुष्कर्म

By Edited By:
Published: Fri, 11 Mar 2016 01:52 AM (IST)

जागरण संवाददाता, आगरा: सिकंदरा आवास विकास कॉलोनी में 24 वर्षीय विधवा लव जेहाद का शिकार हो गई। शादीशु

News Article Hero Image

जागरण संवाददाता, आगरा: सिकंदरा आवास विकास कॉलोनी में 24 वर्षीय विधवा लव जेहाद का शिकार हो गई। शादीशुदा मुस्लिम युवक ने नाम बदल उसे प्यार के जाल में फांस लिया। मांग में सिंदूर भर शादी का झांसा देकर दो साल तक शारीरिक शोषण करता रहा। गुरुवार को युवक की पत्नी ने उसके घर पहुंच उसका भांडाफोड़ दिया। ¨हदूवादी संगठनों के साथ थाने पहुंची युवती ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और धोखाधड़ी तथा गर्भपात के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया है।

मामले के अनुसार जगदीशपुरा थाने की आवास विकास कॉलोनी, सिकंदरा निवासी युवती के पति की तीन साल पूर्व सड़क हादसे में मौत हो गई। वह एक अस्पताल में बतौर नर्स काम करने लगी, साथी कर्मचारी नाई की मंडी निवासी मुबीनउद्दीन ने अपना नाम मोनू बता उससे दोस्ती कर ली। युवती के मुताबिक मोनू के हाथ में कलावा बांधने के कारण उसे मुस्लिम होने का शक नहीं हुआ। युवती ने पुलिस को बताया मोनू ने उसकी मांग में सिंदूर भरकर पत्‍‌नी बनाया और उसे अलग मकान दिलाकर साथ रहने लगा। गर्भवती होने पर धोखे से गर्भपात करा दिया।

गुरुवार को मोनू उर्फ मुबीनउद्दीन की पत्नी ने घर पहुंच उसकी असलियत खोली तो वह बौखला गया। पत्नी और उससे मारपीट तथा गाली-गलौज कर दी। नाम बदल दो साल से शारीरिक शोषण कर रहे प्रेमी के धोखे से आक्रोशित युवती और पत्नी दोनों पुलिस के पास पहुंच गए। जानकारी होने पर बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने थाने का घेराव कर हंगामा कर दिया। पुलिस ने आरोपी मुबीनउद्दीन उर्फ मोनू को हिरासत में ले लिया। सीओ लोहामंडी राजेंद्र यादव ने बताया आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी, दुष्कर्म और गर्भपात के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की है।

पत्नी की नौकरी लगते ही बदला इरादा

पहली पत्नी को छोड़ने का मन बना चुका मुबीनउद्दीन उर्फ मोनू का इरादा पत्नी की सरकारी नौकरी लगते ही बदल गया था। शिक्षिका बनने के बाद पत्नी को भी साथ रहने को मनाने की कोशिश में जुट गया। पत्नी को भरोसे में लेने के लिए उसे प्रेमिका के घर का पता बता दिया।

सदमे से बिगड़ी हालत

पति की बेवफाई से थाने में पत्नी की हालत बिगड़ गई। पत्नी का कहना था कि मुबीनउद्दीन ने एक साथ दो जिंदगी से खिलवाड़ किया। थाने में बेहोश हो गई पत्नी को परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया।