विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 30, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ठंड से दो की मौत

By Edited By:
Published: Thu, 30 Jan 2014 11:03 PM (IST)Updated: Thu, 30 Jan 2014 11:05 PM (IST)

News Article Hero Image

जेएनएन, आगरा: ठंड से जिले में किसान सहित दो लोगों की मौत हो गई। अब तक जिले में ठंड से दर्जनभर लोगों की मौत हो चुकी है। उधर, शाम ढलते ही कोहरे ने शहर को आगोश में ले लिया। मौसम विभाग का अनुमान है कि इस सप्ताह कोहरे का प्रकोप रहेगा।

पिछले कई दिनों से तेज धूप निकलने से ठंड से राहत मिल रही है, लेकिन सुबह व शाम गलन व ठिठुरन लोगों को तड़पा रही है। अछनेरा के पूर्वी रठिया निवासी दिनेश पुत्र लक्ष्मण सिंह फेरी लगा कर बर्तन बेचने का काम करता था। बुधवार रात ठंड से दिनेश की मौत हो गई। दिनेश के परिवार में पत्‍‌नी के अलावा दो बेटे व एक बेटी है। वहीं बाह चित्राहाट थाने के कचौरा घाट निवासी किसान मुलू खेत पर फसल की रखवाली करने गया था। ठंड से उसकी मौत हो गई। उधर, पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो रही बर्फबारी के चलते तापमान में तेजी से बदलाव आ रहा है। इसका असर गुरुवार दोपहर बाद दिखाई पड़ा, जब अधिकतम तापमान में 4 डिग्री से. की कमी आई और यह 19.3 डिग्री से. पर पहुंच गया। वहीं रात के तापमान में दो डिग्री से. का इजाफा हुआ और यह 11.1 डिग्री से. रहा।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर