विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 18, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

धर्मस्थल पर अवैध निर्माण से तनाव, दौड़ी पुलिस

By Edited By:
Published: Wed, 18 Sep 2013 11:05 PM (IST)Updated: Wed, 18 Sep 2013 11:06 PM (IST)

News Article Hero Image

जागरण संवाददाता,आगरा: बल्केश्वर में बुधवार को एक धर्मस्थल की जमीन पर अवैध निर्माण से तनाव फैल गया। दो समुदायों के लोग आमने-सामने आ गए। पुलिस ने काम रुकवाकर आरोपी को हिरासत में ले लिया। इसके बाद ही विवाद शांत हुआ।

मामला वाटर व‌र्क्स के पास स्थित एक धर्मस्थल का है। यहां दो कमरे बने हैं। एक कमरे में धर्मस्थल की देखरेख करने वाले रहते थे। पिछले साल उनके जाने के बाद कमरे पर जगदीश नामक युवक ने कब्जा कर लिया। उसने कमरे के बराबर में तिरपाल और ईट लगाकर अस्थायी निर्माण करा लिया, जिसे हटाने को लेकर दोनों पक्षों में काफी समय से विवाद चल रहा है। बुधवार सुबह अस्थायी निर्माण को पक्का कराने की जानकारी होने पर अल्पसंख्यक समुदाय के लोग मौके पर जुट गए। उन्होंने अवैध निर्माण का विरोध शुरू कर दिया। इस पर जगदीश पक्ष के लोग भी इकट्ठे हो गए। उनका कहना था कि निर्माण धर्मस्थल की जमीन पर नहीं है। दोनों समुदाय के लोग आमने-सामने आने से तनाव फैल गया। जानकारी होने पर फोर्स मौके पर पहुंचा। पुलिस ने निर्माण कार्य रुकवाने के साथ ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर न्यू आगरा नरेश चंद शर्मा के मुताबिक गिरफ्तार जगदीश के विरुद्ध शांति भंग की कार्रवाई की है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर